{"_id":"5bf43686bdec2229a47e397d","slug":"boxer-vijender-singh-signs-up-with-bob-arum-set-for-us-debut-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज विजेंदर अब अगले साल अमेरिका में करेंगे पदार्पण ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज विजेंदर अब अगले साल अमेरिका में करेंगे पदार्पण
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
vijender singh
स्टार भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने मशहूर प्रमोटर बॉब एरम की कंपनी टाप रैंक के साथ करार किया है। वह अगले साल अमेरिका में पदार्पण करेंगे। बीजिंग ओलंपिक 2008 के कांस्य पदक विजेता विजेंदर ने अभी तक अपने सभी पेशेवर मुकाबले भारत और इंग्लैंड में खेले हैं।
विज्ञापन
वह 2019 की शुरुआत में टाप रैंक के लिए पदार्पण करेंगे। 2015 में पेशवर मुक्केबाजी में पदार्पण करने वाले हरियाणावी मुक्केबाज ने अब तक दस मुकाबले खेलें हैं और सभी जीते हैं। उनके भारतीय प्रमोटर आईओएस बाक्सिंग ने एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एरम ने कहा, 'टॉप रैंक विजेंदर के साथ करार करके उत्साहित है। हम उसे अमेरिका में बड़ा स्टार बनाना चाहते हैं और भारत में प्रमुख टूर्नामेंटों में उसकी भागीदारी देखना चाहते हैं जहां वह पहले से ही सुपरस्टार है।'
विज्ञापन
विजेंदर ओलंपिक पदक के अलावा 2009 में विश्व चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं। एशियाई खेलों (2010) में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। पेशेवर मुक्केबाजी में पदार्पण के बाद उन्होंने डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीते।