{"_id":"5a55bdc14f1c1bd4178b5ed2","slug":"boxer-sarita-devi-reached-the-quarterfinals-of-the-national-boxing-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाज सरिता देवी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मुक्केबाज सरिता देवी नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
सरिता देवी
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विश्व चैंपियन सरिता देवी (एआईपी) और एशियाइ बॉक्सिंग चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाथेर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की सोनिया ने पंजाब की प्रीति को फेदरवेट वर्ग में 5-0 से पराजित किया। उनकी फाइनल में शशि चोपड़ा से टक्कर होने की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।
विश्व यूथ चैंपियन शशि ने महाराष्ट्र की सलोनी शाह को 4-1 से मात दे दी। सरिता देवी ने लाइटवेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए तमिलनाडु की मुत्थुलक्ष्मी को पराजित किया। रेफरी को पहले ही राउंड में यह मुकाबला रोक देना पड़ा था। इससे पहले असम की लोवलिना बोरगोहेन (69) ने महाराष्ट्र की अलमास शेख को एकतरफा 5-0 से पराजित किया।
ये भी पढ़ेंः विजेंदर ने कहा, चाइना माल ज्यादा देर नहीं टिकते और चीनी बॉक्सर को धूल चटा दी
विज्ञापन
लाइट फ्लाइटवेट वर्ग (45-48 किग्रा) में हरियाणा की मोनिका ने हिमाचल प्रदेश की पल्लवी को पहले ही दौर में हरा दिया। इसी तरह मिजोरम की रेबेका लालीनमावी ने पूजा रामपाल को 5-0 से हराया। एक अन्य मुकाबले में उत्तराखंड की अर्चना थापा ने पुलिस की फैंसी देवी को 4-1 से पराजित किया। मणिपुर की के. बीना देवी ने तमिलनाडु की कलाएवानी को 5-0 से, महाराष्ट्र की बैराजदार ने अरुणाचल की मुनी ल्या को 3-2 से हराया जबकि उत्तर प्रदेश की वर्षा चौधरी ने आंध्र प्रदेश की जी. ज्योति को 3-2 से हराया।