फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजेंदर ने कहा, चाइना माल ज्यादा देर नहीं टिकते और चीनी बॉक्सर को धूल चटा दी 

Sun, 06 Aug 2017 12:21 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 06 Aug 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
vijendar singh done what he has said before encounter with china boxer
विजेंदर सिंह - फोटो : twitter
भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह मुकाबले से पहले कहा था कि चीनी उत्पाद अधिक देर नहीं चलते। इसके बाद उन्होंने चीनी बॉक्सर को धूल चटा दी। विजेंदर ने जैसा कहा वैसा कर दिखाया। चीनी प्रतिद्वंद्वी जुल्फिकार मेइमेइतियाली को हराकर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीतकर विजेंदर ने पूरे देश को गदगद कर दिया है। सीमा विवाद में चीन से उलझे भारत के लिए यह जीत यादगार है। जीत कहती है कि भारत चीन से अब किसी मामले में कम नहीं है। राजनेताओं से अभिनेताओं और ‌‌अन्य खेल के ‌खिलाड़ियों ने विजेंदर की इस जीत को सराहा है। 

विजेंदर ने संयम दिखाया और फाउल करने से बचे 

vijendar singh done what he has said before encounter with china boxer
विजेंदर सिंह - फोटो : twitter
मुकाबले में विजेंदर अटैक करने से ज्यादा बचाव करते दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था जुल्फिकार हावी हो रहे हैं। लेकिन मैच में विजेंदर ने संयम रखा और कोई फाउल नहीं किया जबकि मैच खत्म करने की जल्दबाजी में चीनी मुक्केबाज फाउल कर रहा था। रेफरी ने उन्हें तीन बार वार्निंग दी। जुल्फिकार के ट्रेनर ली ने कहा, विजेंदर एक होशियार खिलाड़ी हैं। उन्हें मालूम है कि रिंग में खुद को कैसे मैनेज किया  जाता है। उन्होंने कहा, शुरुआती कुछ राउंड हमारे पक्ष में गए। लेकिन इसके बाद विजेंदर ने कुछ अच्छे पंच लगाकर वापसी की। उन्होंने कहा, अगर हमारे कुछ प्वाइंट नहीं कटते तो विजेंदर जीत हासिल नहीं कर पाते। 
 

खिताब लौटा भारत-चीन के बीच शांति की अपील की, कर दिया भावुक 

vijendar singh done what he has said before encounter with china boxer
विजेंदर सिंह - फोटो : dna
जीत के बाद दोनों देशों में शांति बहाल की मिसाल कायम करते हुए विजेंदर ने चीनी खिलाड़ी को खिताब लौटा दिया। विजेंदर ने भारत-चीन सीमा गतिरोध में शांति की भी अपील की।
ओलंपिक में कांस्य पद जीतने वाले विजेंदर ने जीत के बाद कहा कि मैं यह बेल्ट जुल्फिकार को वापस देना चाहता हूं। मैं सीमा पर शांति की उम्मीद करता हूं और शांति का संदेश सबसे महत्वपूर्ण है। भारत एवं चीन के बीच पिछले कुछ सप्ताह से सिक्किम सेक्टर में सीमा पर गतिरोध की स्थिति है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर कैरियर की 9 वीं जीत

vijendar singh done what he has said before encounter with china boxer
विजेंदर सिंह - फोटो : hindustan times
विजेंदर के पेशेवर कैरियर में यह लगातार नौवीं जीत थी। मुंबई में चीनी मुक्केबाज  को 10 राउंड तक चले रोचक मुकाबले में मात दी। अंकों के लिहाज से तो मुकाबला तकरीबन बराबर रहा।  तीन जजों ने 96-93, 95-94, 95-94 अंक के आधार पर एकमत से विजेंदर को विजेता घोषित किया। इस जीत के साथ ही विजेंदर के नाम दोहरे खिताब हो गए हैं। एक तरफ वो एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाने में सफल रहे। वहीं दूसरी तरफ डब्ल्यूटीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी अपने नाम कर लिया। 
 
विज्ञापन

विजेंदर को अमिताभ ने गले लगाया 

vijendar singh done what he has said before encounter with china boxer
विजेंदर सिंह - फोटो : ndtv sports
विजेंदर को विजेता घोषित करते ही सारा स्टेडियम खुशी से झूम उठा। विजेंदर ने कहा, मैं अपनी ये जीत भारत-चीन की दोस्ती को समर्पित करता हूं। सीमा पर तनाव चल रहा है हमें शांति चाहिए। आप सब ने देखा कि ये एक मुश्किल मुकाबला था। लेकिन इस बात की खुशी है कि हम विजयी रहे। बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन मुकाबले के दौरान मौजूद ‌थे। उन्होंने विजेंदर को गले लगाकर बधाई दी। अमिताभ के अलावा अभिषेक बच्चन, गुलशन ग्रोवर, सोनु सूद, संगीतकार अनु मलिक, हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्ले और योगगुरू रामदेव भी मुकाबला देखने पहुंचे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed