फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Boxer Imane Khelif, facing allegations of masculinity not afraid of Donald Trump, will play in womens category

Controversy: पुरुषत्व के आरोपों में घिरीं बॉक्सर खेलीफ को ट्रंप का डर नहीं, महिला वर्ग में खेलना जारी रखेंगी

Thu, 20 Mar 2025 09:36 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Mar 2025 09:36 AM IST
सार

खेलीफ का कहना है कि वह ट्रंप से भयभीत नहीं हैं और उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक में अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करना है।

विज्ञापन
Boxer Imane Khelif, facing allegations of masculinity not afraid of Donald Trump, will play in womens category
इमाने खेलीफ और ट्रंप - फोटो : Imane Khelif Instagram/ANI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक में वेल्टरवेट वर्ग का स्वर्ण पदक जीतने वाली और पुरुषत्व के लक्षणों के आरोपों में घिरीं अल्जीरियाई मुक्केबाज इमाने खेलीफ महिला वर्ग में मुक्केबाजी जारी रखेंगी। उनकी यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब अगला ओलंपिक 2028 में लॉस एंजिलिस में होना है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर एथलीटों के महिला वर्ग में खेलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन

खेलीफ का कहना है कि वह ट्रंप से भयभीत नहीं हैं और उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक में अपने स्वर्ण पदक की रक्षा करना है। खेलीफ वह मुक्केबाज हैं, जो पेरिस ओलंपिक में महिला वर्ग में खेली थीं और दो महिला मुक्केबाजों ने उनके मुक्के की ताकत से बाउट को बीच में छोड़ दिया था। इसके बाद उनके महिला वर्ग में खेलने पर काफी बवाल मचा।

IPL 2025: 2008 में कोहली के साथ मिलकर भारत को बनाया था विश्व विजेता, अब लीग में अंपायरिंग करता दिखेगा यह स्टार
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी ने दे रखा है महिला बॉक्सर का दर्जा...
आईओसी अध्यक्ष थामस बाख ने हाल ही में कहा था कि खेलीफ और यू टिंग का जन्म एक महिला के तौर पर हुआ है। उनकी परवरिश एक महिला के तौर पर हुई है और उन्होंने महिला वर्ग में हमेशा भागीदारी की है और किसी ने भी आज तक यह साबित नहीं किया है वे ट्रांसजेंडर हैं। हालांकि 2023 की दिल्ली में हुई विश्व चैंपियनशिप में दोनों ही मुक्केबाजों को योग्यता टेस्ट में फेल होने के बाद डिसक्वालिफाई कर दिया गया था।  
विज्ञापन

खेलीफ ने कहा, 'वह नहीं हैं ट्रांसजेंडर'
वर्ल्ड बॉक्सिंग ने खेलीफ के खिलाफ अब तक कुछ नहीं कहा, क्यों कि अल्जीरियाई पासपोर्ट के मुताबिक वह एक महिला हैं। खेलीफ के इस बयान के बाद एक बार फिर विवादों को हवा मिल गई है। खेलीफ के खिलाफ दुनिया भर में महिला वर्ग में पूर्ण रूप से महिलाओं को खिलाए जाने की वकालत करने वाले संगठनों ने अभियान छेड़ रखा है, लेकिन उनका देश उनके साथ दीवार की तरह खड़ा है। खेलीफ ने कहा, ट्रंप ने अमेरिका में ट्रांसजेंडरों के खिलाफ आदेश पारित किया है और वह एक बात साफ कर देना चाहती हैं कि वह ट्रांसजेंडर नहीं हैं। खेलीफ ने कहा, वह न तो इससे चिंतित हैं और न ही भयभीत हैं।

IPL 2025: 'पंत समेत कई बड़े क्रिकेटर धोनी को मानते हैं आदर्श', दिग्गज जहीर खान का खुलासा, कहा- माही का जलवा...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ट्रांसजेंडर एथलीटों के खिलाफ अपनी लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) तक ले जाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने हाल ही में महिला खेलों में ट्रांसजेंडर एथलीटों पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन चाहता है कि लॉस एंजिलिस में 2028 के ग्रीष्मकालीन खेलों से पहले आईओसी (IOC) ओलंपिक और इस बिल्कुल हास्यास्पद विषय से जुड़ी हर चीज को बदल दे।

'पात्रता लिंग के मुताबिक निर्धारित की जाती है'
यह आदेश राज्य के सचिव के कार्यालय को आईओसी पर ओलंपिक खेल आयोजनों को नियंत्रित करने वाले मानकों में संशोधन करने के लिए दबाव डालने का अधिकार देता है। इसके मुताबिक, महिला एथलीटों की निष्पक्षता, सुरक्षा और सर्वोत्तम हितों को बढ़ावा देना सर्वोपरि है। साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं के खेल आयोजनों में भागीदारी के लिए पात्रता लिंग के मुताबिक निर्धारित की जाती है, न कि लिंग पहचान या टेस्टोस्टेरोन में कमी के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed