फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Bajrang Punia win first gold medal at wrestling in asian games 2018 twitter reaction 

एशियन गेम्स 2018: बजरंग ने देश के लिए पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, लगा बधाइंयों का तांता

Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia win first gold medal at wrestling in asian games 2018 twitter reaction 
BAJRANG PUNIA

भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रविवार को 18वें एशियन गेम्स में देश के लिए पहले दिन पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। 24 साल पूनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान के ताकातानी दाईची को 11-8 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एशियन गेम्स में उनका यह पहला गोल्ड मेडल है।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के जीबीके स्टेडियम में जैसे ही बजरंग ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वैसे ही भारत में खुशी की लहर दौर गई। लोगों ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया। एशियन गेम्स के पहले ही दिन पूनिया ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर देश का तिरंगा लहराया।

विज्ञापन

18वें एशियाई खेलों में 65 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में पीला तमगा जीतकर भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले बजरंग पूनिया ने अपना पदक दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया। वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को निधन हो गया था। पूनिया ने कहा, 'मैं यह स्वर्ण पदक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करता हूं जिनका हाल ही में निधन हुआ है।'

वहीं, सोशल मीडिया पर बजरंग के लिए धड़ाधड़ बधाइयों का तांता लगने लगा। इस मौके पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य दिग्गों ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूनिया को बधाई देते हुए लिखा, '65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के बजरंग पूनिया को बधाई। भारत को आपकी उपलब्धियों पर नाज है।'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर पूनिया को बधाई दी। उन्होंने लिखा, '65 किलोग्राम वर्ग में यादगार जीत के लिए उन्हें बधाई। यह जीत इसलिए ज्यादा खास है कि क्योंकि यह देश के लिए पहला गोल्ड मेडल है। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
 

टीम इंडिया के पूर्व बिस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने ट्विट कर लिखा, 'वाह! बजरंग पूनिया। हमें गर्व कराने के लिए आप पर मुझे गर्व है। अपने वादे को पूरा करने के लिए आपको बधाई। शाबाश!'
 
विज्ञापन

भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त ने गोल्ड मेडल जीतने पर पूनिया को बधाई दी।




भारतीय बैडमिंटन स्टार ने पहले दिन पहला गोल्ड मेडल जीतने पर बजरंग पूनिया को बधाई दी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed