{"_id":"60537506231b1047645ad58f","slug":"bajrang-punia-takes-covid-19-vaccine-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग पूनिया ने लगाया कोरोना का पहला टीका ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बजरंग पूनिया ने लगाया कोरोना का पहला टीका
Thu, 18 Mar 2021 09:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
- फोटो : ट्विटर
टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में लगे पहलवान बजरंग पूनिया ने सोनीपत में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र में राष्ट्रीय शिविर से जुड़ने के बाद गुरुवार को कोविड-19 का पहला टीका लगाया। बजरंग (65 किग्रा) रोम में मैटियो पेलिकोन प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे हैं जहां उन्होंने अपने रक्षण में काफी सुधार दिखाया।
विज्ञापन
उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने उन सभी नियमों का पालन किया जो कि एक आम आदमी के लिये बनाये गये हैं। मैंने इसके लिए पंजीकरण करवाया था। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। टीका लेने के बाद थोड़ा सरदर्द और भारीपन महसूस हो रहा था लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।'
विज्ञापन