फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Novak Djokovics 300th win in Grand Slam, became the second player in the world

नोवाक जोकोविच की ग्रैंड स्लैम में 300वीं जीत, ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे खिलाड़ी 

Mon, 15 Feb 2021 10:27 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
Australian Open: Novak Djokovics 300th win in Grand Slam, became the second player in the world
नोवाक जोकोविच - फोटो : twitter@DjokerNole

आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच ग्रैंड स्लैम में 300वीं जीत दर्ज करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए। दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने कनाडा के मिलोस राओनिक को 7-6, 4-6, 6-1, 6-4 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। दिग्गज रोजर फेडरर (362) के नाम सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन


बारहवीं बार पहले ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे  
33 वर्षीय जोकोविच का सामना जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने सर्बिया के दुसान लाजोविच को 6-4, 7-6, 6-3 से हराया। पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जोकोविच ने शनिवार को अभ्यास नहीं किया था। उन्होंने हालांकि इस मैच में चोटिल होने का कोई लक्षण नहीं दिखाया। जोकोविच की यह राओनिक के खिलाफ लगातार 12वीं जीत है। 
विज्ञापन


दिमित्रोव ने थिएम को किया बाहर :
यूएस ओपन चैंपियन डोमिनिक थिएम उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गए। ऑस्ट्रिया के तीसरी वरीयता प्राप्त थिएम को बुल्गारिया केग्रिगोर दिमित्रोव के हाथों 4-6, 4-6, 0-6 से शिकस्त मिली। दिमित्रोव की भिड़ंत अब रूस के क्वालिफायर असलान करातसेव से होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 साल बाद असलान 
29 वर्षीय असलान ने 20वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के फेलिक्स आगुर अलिसामी को 3-6, 1-6, 6-3, 6-3, 6-4 से हराया। वह (अलेक्स रादुलेस्कु, 1996 विंबलडन) के बाद अपने पदार्पण ग्रैंड स्लैम में ही अंतिम आठ में पहुंचने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं।

यही नहीं 114वीं रैंकिंग के असलान अमेरिका के पैट्रिक मैकेनरो (1991, रैंकिंग 114) के बाद पिछले 30 वर्षों में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर में पहुंचने वाले भी सबसे कम रैंकिंग के खिलाड़ी हैं। साथ ही पिछले दस वर्षों (बर्नार्ड टॉमिक 2011, विंबलडन, के बाद) में किसी ग्रैंड स्लैम के पांचवें दौर में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

सेरेना का सामना हालेप से
सेरेना विलियम्स 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं। रिकॉर्ड 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए खेल रहीं सेरेना ने आर्यना सबोलेंका को तीन सेट के मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-4 से पराजित किया। अब 39 वर्षीय अमेरिकी दिग्गज सेरेना का सामना दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी सिमोना हालेप से होगा। रोमानिया की हालेप ने फ्रेंच ओपन चैंपियन इगा स्वितेक को 3-6, 6-1, 6-4 से हराया। 


वेई ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वालीं उम्रदराज खिलाड़ी 
तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका ने दो मैच प्वाइंट बचाकर वापसी की और गर्बाइन मुगुरुजा को 4-6, 6-4, 7-5 से हराया। जापानी खिलाड़ी ओसाका की टक्कर अब ताइवान की 35 वर्षीय सी सु वेई से होगी जिन्होंने 2019 की फ्रेंच ओपन की फाइनलिस्ट मार्केटा वांड्रोसोवा को 6-4, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में जगह बनाई। वेई ओपन युग में अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed