{"_id":"5f7eec858ebc3e9be83ada69","slug":"athletes-should-be-allowed-to-protest-during-tokyo-olympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में भी घुटने के बल बैठकर विरोध दर्ज कराते नजर आ सकते हैं एथलीट","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक में भी घुटने के बल बैठकर विरोध दर्ज कराते नजर आ सकते हैं एथलीट
Thu, 08 Oct 2020 04:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 08 Oct 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व एथलेटिक्स संस्था (आईएएएफ) के प्रमुख सेबेस्टियन को ने गुरूवार को टोक्यो के नए राष्ट्रीय स्टेडियम में फिर खिलाड़ियों के अगले साल स्थगित हुए ओलंपिक में सामाजिक और नस्लीय न्याय की वकालत करने के अधिकार का समर्थन किया।
विज्ञापन
को ने ओलंपिक चार्टर के नियम 50 के बिलकुल विरोध में बात की, जिसके अनुसार ओलंपिक के किसी भी स्थल या अन्य क्षेत्रों में राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय प्रचार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। को ने 'ब्लैक लाइव्स मैटर' (अश्वेतों का जीवन भी मायने रखता है), सामाजिक और नस्लीय न्याय संबंधित अभियान को अपना समर्थन दिया जो टोक्यो को मंच के तौर पर इस्तेमाल करने को प्रतिबद्ध हैं।'
विज्ञापन
वह अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य और दो बार के ओलंपिक चैंपियन है। उन्होंने कहा, 'मैं काफी स्पष्ट रहा हूं कि अगर कोई एथलीट पोडियम पर घुटने के बल खड़े होना चाहता है तो मैं उसका पूरा समर्थक हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'एथलीट भी दुनिया का एक हिस्सा हैं और वे उस दुनिया को दिखाऩा चाहते हैं जिसमें वे रहते हैं। मेरे लिए, यह पूरी तरह से स्वीकार्य हैं, जब तक कि यह अन्य प्रतिस्पर्धियों के लिए पूरे सम्मान के साथ किया जा रहा है, जो मुझे लगता है कि ज्यादातर एथलीट अच्छी तरह समझते हैं।'