{"_id":"5bfd0a8ebdec2241af665873","slug":"athlete-nirmala-sheoran-fails-dope-test-afi-says-chief-not-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोप टेस्ट में फेल हुई भारतीय धावक निर्मला शेरोन, संघ ने कहा- हमें पहले ही शक था","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
डोप टेस्ट में फेल हुई भारतीय धावक निर्मला शेरोन, संघ ने कहा- हमें पहले ही शक था
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
स्टार भारतीय महिला धावक निर्मला शेरॉन डोप टेस्ट में फेल साबित हुई। इसके बाद अब भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से बड़ा बयान आया है। अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि संदेह की वजह से ही निर्मला को एशियाई खेलों में रिले दौड़ से बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) द्वारा कराए गए टेस्ट में शेरोन के अलावा मध्यम दूरी की धाविका संजीवनी यादव, झूमा खातून, चक्का फेंक खिलाड़ी संदीप कुमारी, शाटपुट खिलाड़ी नवीन सभी को प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया।
विज्ञापन
एशियाई खेलों में महिला की 400 मीटर दौड़ में चौथे स्थान पर रही शेरोन को वाडा की मांट्रियल लेबोरेटरी में हुए टेस्ट के बाद अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले नाडा द्वारा कराए गए टेस्ट में भी नमूने निगेटिव पाए गए थे। शेरोन ने पिछले साल भुवनेश्वर में एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन
सुमरिवाला ने कहा, 'निर्मला ने एशियाई खेलों से पहले किसी राष्ट्रीय शिविर में भाग नहीं लिया था और इसी वजह से हमने उसे किसी रिले स्पर्धा के लिये नहीं चुना। हम उसकी वजह से दो पदक गंवा देते। अब उस पर चार साल का प्रतिबंध लग गया है।'
संजीवनी और झूमा ने एशियाई खेलों से पहले भूटान में एक शिविर में भाग लिया था। सुमरिवाला ने इन बातों को भी खारिज किया कि राष्ट्रीय शिविर में शामिल खिलाड़ी भी डोप के घेरे में है।