फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Wrestling Championship Deepak Punia won silver Vicky Chahar won bronze in Asian wrestling

Asian Wrestling Championship: एशियाई कुश्ती में दीपक पूनिया को रजत, विक्की चाहर जीता कांस्य पदक

Sun, 24 Apr 2022 10:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 24 Apr 2022 10:23 PM IST
सार

दीपक पूनिया कजाखस्तान के अजमत दौलतबेकोव के मजबूत डिफेंस से पार पाने में नाकाम रहे और उन्हें एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, विक्की चाहर ने फ्रीस्टाइल 92 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन
Asian Wrestling Championship Deepak Punia won silver Vicky Chahar won bronze in Asian wrestling
दीपक पूनिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपक पूनिया कजाखस्तान के अजमत दौलतबेकोव के मजबूत डिफेंस से पार पाने में नाकाम रहे और उन्हें एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के अंतिम दिन रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं, विक्की चाहर ने फ्रीस्टाइल 92 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने उज्बेकिस्तान के अजिनियाज सपारनियाजोव को 5-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


महाद्वीपीय प्रतियोगिता में पहले स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश कर रहे दीपक (86 किग्रा, फ्रीस्टाइल) ने बिना कोई अंक गंवाए फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने पहले ईरान के मोहसेन मीरयूसुफ मोस्ताफी अलानजाग (6-0) और फिर कोरिया के गुवानुक किम (5-0) को हराया। दीपक का एशियाई चैंपियनशिप में यह चौथा पदक है। वह इससे पहले एक रजत (2021) और दो कांस्य (2019 और 2020) पदक जीत चुके हैं। 
विज्ञापन


भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में 17 पदक जीते। रवि दहिया एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता रहे जिन्होंने पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में सोने का तमगा जीता। ग्रीको रोमन पहलवानों का पांच पदक जीतना उत्साहवर्धक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगल कादयान को 61 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक के मुकाबले में किर्गिस्तान के उलुकबेक झोलदोशबेकोव के खिलाफ 4-6 से हार मिली। यश तुनीर हालांकि 74 किग्रा वर्ग के क्वालिफिकेशन दौर के मुकाबले में उज्बेकिस्तान के इख्तियोर के खिलाफ 10-11 के करीबी अंतर से हार गए। अनिरुद्ध कुमार को 125 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में कोरिया के जुंग के खिलाफ 4-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed