फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Rowing Championships: Arjun Lal Jat, Ravi claim gold in double sculls, Parminder singh wins silver

Asian Rowing Championships: अर्जुन लाल जाट और रवि ने जीता स्वर्ण पदक, परमिंदर को भी मिला रजत

Sat, 11 Dec 2021 06:42 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 11 Dec 2021 06:42 PM IST
सार

भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 में पुरुष युगल स्कल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने थाईलैंड में चल रही चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पदक डाले।

विज्ञापन
Asian Rowing Championships: Arjun Lal Jat, Ravi claim gold in double sculls, Parminder singh wins silver
अर्जुन लाल जाट और रवि - फोटो : twitter@IndiaRowing

विस्तार

भारतीय रोवर अर्जुन लाल जाट और रवि ने एशियाई रोइंग चैंपियनशिप 2021 में पुरुष युगल स्कल्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने थाईलैंड में चल रही चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में पदक डाले। भारतीय रोवर ने चीन के कींग ली/लुटोंग झांग और उज्बेकिस्तान के दव्रजां देवरॉनोव अबदुल्लो को हराया। 

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों ने 6:57.883 का समय निकाला जबकि चीनी जोड़ी ने 7:02.374 के समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं उज्बेकिस्तान की जोड़ी को कांस्य से संतोष करना पड़ा। 
विज्ञापन




चैंपियनशिप में बाद में परमिंदर सिंह ने पुरुष एकल के स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय रोवर ने रजत पदक के लिए 8:07.323 का समय निकाला। वहीं उज्बेकिस्तान के खोलमुरझाएव शाखबोज़ ने स्वर्ण पदक जीता।  



भारतीय रोवर्स अब रविवार को पांच अन्य स्पर्धाओं के फाइनल में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed