फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Hockey Association big decision if Asiad is not held in 2023 then Association will organize Olympic qualifiers

Hockey: एशियाई हॉकी संघ का बड़ा फैसला, एशियाड 2023 में नहीं हुए तो खुद कराएगा ओलंपिक क्वालीफायर

Thu, 19 May 2022 12:02 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 19 May 2022 12:02 AM IST
सार

एशियाई खेलों का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना था लेकिन चीन में कोरोना महामारी से खराब होती स्थिति को देखते हुए इस महीने के शुरू में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। नई तारीख भविष्य में तय की जाएगी

विज्ञापन
Asian Hockey Association big decision if Asiad is not held in 2023 then Association will organize Olympic qualifiers
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई हॉकी संघ (एएचएफ) ने बुधवार को कहा कि अगर स्थगित हुए हांगझोउ एशियाई खेल अगले साल सितंबर तक नहीं हुए तो वह खुद ही ओलंपिक क्वालीफायर कराएगा। एशियाई खेलों का आयोजन इस साल 10 से 25 सितंबर तक होना था लेकिन चीन में कोरोना महामारी से खराब होती स्थिति को देखते हुए इस महीने के शुरू में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। नई तारीख भविष्य में तय की जाएगी। 
विज्ञापन


इस मुद्दे पर एएचएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैयब इकराम ने कहा कि एशियाई हॉकी संस्था अभी एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) से लगातार सलाह मशविरा कर रही है। एशियाई खेल महाद्वीप के लिए एक ओलंपिक क्वालीफायर है लेकिन हमारे पास इतना समय नहीं है। अगर एशियाई खेल सितंबर 2023 तक स्थगित रहते हैं तो हम क्वालीफायर कराने की स्थिति में होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को उचित मौका और मंच प्रदान करना चाहते हैं। हांगझोउ एशियाई खेलों से पुरुष और महिला दोनों के लिए ओलंपिक स्थान दांव पर लगे हैं। विजेता टीम को सीधे 2024 के पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed