स्कूल जाने की उम्र में देश का नाम किया रोशन, शार्दुल विहान ने लगाया सिल्वर पर निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 साल के शार्दुल विहान ने एशियाई खेल 2018 के पांचवें दिन भारत को चौथा सिल्वर मेडल दिलाया है। विहान ने पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में 73 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। कोरिया के ह्यूनवुड शिन ने गोल्ड जबकि कतर के हमाद अली अल मारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
Shardul wins a SILVER!
Our 15 yr-old men's double trap shooter & #TOPSAthlete Shardul Vihan in his first Asian Games,grabs a 🥈at the #AsianGames2018!विज्ञापन
Great display of grit & determination, Shardul!#India is proud of you! #IndiaAtAsianGames #Shooting #KheloIndia #SAI🇮🇳 pic.twitter.com/aN5NMFS5veविज्ञापन विज्ञापन— SAIMedia (@Media_SAI) August 23, 2018
शार्दुल ने फाइनल के लिए शीर्ष स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया था। शार्दुल ने बेहद मजबूत शुरुआत की थी, लेकिन 11वें शॉट में उनका निशाना पहली बार चूका। मेरठ का निशानेबाज 2014 में इस खेल से जुड़ा था और एक साल बाद ही स्पर्धाओं में हिस्सा लेने शुरू किया था।
इस साल देनी है बोर्ड परीक्षाएं
मेरठ के मोदीपुरम के दयावती मोदी अकादमी में 10वीं के छात्र शार्दुल मेरठ के ही सिवाया गांव के रहने वाले हैं। इस साल उन्हें बोर्ड परीक्षाएं देनी हैं। वह नेशनल लेवल में कई अनुभवी और दिग्गज शूटर्स को मात दे चुके हैं। शार्दुल पिछले साल मॉस्को में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में छठे स्थान पर रहे और जूनियर लेवल के डबल ट्रैप का फाइनल भी जीत चुके हैं।
शार्दुल एशियाई खेलों में डबल ट्रैप स्पर्धा में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले 2010 में रोंजन सोढ़ी ने गोल्ड मेडल जीता था जबकि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सिल्वर मेडल जीता था।
विहान पालेमबांग में भारत के लिए मेडल जीतने वाले सबसे युवा निशानेबाज बने। उन्होंने सौरभ चौधरी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वैसे, भारत के लिए मेडल विजेताओं में विहान तीसरे किशोरावस्था के खिलाड़ी हैं। इससे पहले 16 साल के सौरभ चौधरी और 19 साल के लक्ष्य ने भारत को मेडल जिताया।