Asian Games 2018 चौथा दिन: राही ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, वुशु में भारत ने जीते 4 मेडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट्स:
- वुशु में चार मेडल जीतने के साथ ही भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
- वुशु में भारत ने जीता तीसरा मेडल। सूर्य सिंह क्वार्टरफाइनल में ईरानी खिलाड़ी से हारे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे।
- नरेंद्र ग्रेवाल सेमीफाइनल में ईरान के फोरौद जाफरी से हारे, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे। भारतीय वुशु ग्रेवाल ने पुरुषों के संडा 65 किग्रा वर्ग में यह मेडल जीता।
- हरप्रीत सिंह पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 87 किग्रा वर्ग में कजाखस्तान के खिलाड़ी से 3-6 से हारकर ब्रॉन्ज मेडल गंवा बैठे।
- संतोष कुमार ने वुशु में दिलाया भारत को ब्रॉन्ज मेडल। वुशु में भारत का दूसरा मेडल। सेमीफाइनल हारने के बाद संतोष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल।
- भारतीय वुशु खिलाड़ी नोरेम देवी सेमीफाइनल में हारी। चीन की खिलाड़ी ने वुशु की महिलाओं के संडा 60 किग्रा वर्ग में भारतीय खिलाड़ी को हराया। ब्रॉन्ज जीतेंगी नोरेम।
- चार भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने मेडल की आस जगाई। चारों ने सेमीफाइनल में कदम रखा। फाइनल्स में पहुंचते ही इनका सिल्वर मेडल जीतना पक्का हो जाएगा।
- रोहन बोपन्ना और अंकिता रैना की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है
- अंकिता रैना और प्रार्थना थोमबारे की भारतीय टेनिस जोड़ी राउंड ऑफ 16 के महिला डबल्स में हारकर बाहर हो गई हैं।
- टेनिस : सुमित नागल और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी पुरुष डबल्स के मेडल दावेदारी से बाहर हो गई है। कजाखस्तान की जोड़ी से भारतीय जोड़ी हारी।
- भारतीय कंपाउंड मिक्स्ड टीम के सदस्यों अभिषेक वर्मा और वेन्नम ज्योति ने 1350 का स्कोर किया और चीनी ताइपे के साथ दूसरे स्थान के लिए टाई किया। हालांकि, एक शॉट 10 से कम अंक पर लगने की वजह से भारतीय टीम तीसरे स्थान पर रही। अब सेमीफाइनल में चीनी ताइपे से ही भारत का मुकाबला होगा।
- भारतीय पुरुष टीम कंपाउंड स्पर्धा में 2087 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। पुरुषों की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा 704 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे। अमन सैनी, रजत चौहान और संगमप्रीत बिसला क्रमशः 16वें, 18वें और 19वें स्थान पर रहे।
- राही सरनोबत ने 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल। भारत के अब कुल 11 पदक हो गए हैं, जिसमें 4 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
BULLSEYE!
— Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) August 22, 2018
After battling a major elbow injury in 2016, veteran shooter @SarnobatRahi makes a resounding comeback with her🥇medal winning performance in the 25m Pistol event at the #ASIANGAMES2018.
Kudos to her for taking forward Indian shooting's successful run in Jakarta!🇮🇳 pic.twitter.com/0UUQzxQ5ie
- भारत के हरदीप सिंह क्वार्टरफाइनल में हारे। पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 97 किग्रा वर्ग में चीन के डी जियाओ से मिली शिकस्त। हरदीप और जियाओ का स्कोर 3-3 से बराबर था। मगर चीन के पहलवान ने पहले अंक हासिल किए थे। यही वजह रही कि उन्हें सेमीफाइनल में भेज दिया गया जबकि हरदीप को पराजित माना गया। अब रापचेज राउंड की मदद से हरदीप ब्रॉन्ज मेडल के लिए बाउट की उम्मीद कर सकते हैं।
- भारत के हरप्रीत सिंह सिर्फ 38 सेकंड में हुए चित। उज्बेकिस्तान के रुस्तम असाकालोव ने टेक्निकल सुपेरियोरिटी के आधार पर 10-0 से दी भारतीय पहलवान को मात। पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 87 किग्रा वर्ग में हरप्रीत ब्रॉन्ज मेडल के लिए बाउट करेंगे।
- चीन के मेंग लिंगझे क्वार्टरफाइनल में हार गए। इसका मतलब यह है कि नवीन की ब्रॉन्ज मेडल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। अब वह बाहर हो गए हैं।
- भारत के हरप्रीत सिंह ने पुरुषों की ग्रीको रोमन 87 किग्रा वर्ग में जापान के मसातो सुमी को 8-0 के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल में हरप्रीत सिंह का मुकाबला उज्बेकिस्तान के रुस्तम असाकालोव से होगा।
- ईरान के मोहम्मद अली के हाथों गुरप्रीत सिंह को पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में 6-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में गुरप्रीत का सफर थमा। वह मेडल जीतने की दौड़ में बने हुए हैं। अगर मोहम्मद फाइनल में पहुंचे तो रापचेज राउंड में खेलकर गुरप्रीत के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका रहेगा।
- भारत के नवीन पुरुषों की ग्रीको रोमन स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। भारतीय पहलवान को 130 किग्रा वर्ग में चीन के मेंग लिंगझे के हाथों 1-4 की शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि, नवीन के पदक जीतने की उम्मीद कम नहीं हुई है। अगर मेंग फाइनल में पहुंचे तो रापचेज राउंड में नवीन एंट्री कर सकते हैं।
- भारत के गुरप्रीत सिंह ने पुरुषों की ग्रीको रोमन 77 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। 25 वर्षीय गुरप्रीत ने थाईलैंड के एपीचाई नटाल को टेक्निकल सुपेरियोरिटी के आधार पर 9-0 से हराया। भारतीय पहलवान ने थाई पहलवान को पटककर एक बार में पांच अंक हासिल किए, जो मैच में आकर्षण का केंद्र बना।
- भारत के हरप्रीत सिंह ने पुरुषों की ग्रीको रोमन 87 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय पहलवान ने अंतिम-16 में दक्षिण कोरिया के हिएगुन पार्क को 4-1 से मात दी।
- ताइक्वांडो में अंतिम-16 राउंड में भारत के नवजीत मान बाहर हुए। नवजीत को पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में चीन के चेन लिंगलोंग से 6-20 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन अंतिम-16 राउंड में उज्बेकिस्तान के जुराबेक कारिमोव से 6-3, 4-6, 3-6 से हारकर बाहर हुए।
- भारत की ज्योति सुरेश वेन्नम कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के रैंकिंग राउंड में 705 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मुस्कान किरार और मधुमिता कुमार क्रमश: 9वें व 11वें स्थान पर रहीं। त्रिशा देब 19वें स्थान पर रहीं।
- भारतीय महिला आर्चरी टीम ने रैंकिंग राउंड में 2085 का स्कोर करके दूसरा स्थान हासिल किया।
- वुशु में भारत मेडल से चूका। ज्ञानदश सिंह मयंगलामबम ने फाइनल इवेंट में 9.70 का स्कोर किया और चौथे स्थान पर रहे।
- भारत की अंजुम मुदगिल और गायत्री निथ्यानंदम महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन के फाइनल में क्वालिफाई करने से चूक गईं। अंजुम 9वें जबकि गायत्री 17वें स्थान पर रहीं।
- भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने महिला सिंगल्स स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए मेडल पक्का कर दिया है। रैना ने हांगकांग की यूडिस वोंग चोंग को 6-4, 6-1 से हराया।
- मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रिकॉर्ड 593 के स्कोर के साथ फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। राही सर्नोबत ने भी किया क्वालिफाई।
- भारत के नवजीत मान ने पुरुषों के 80 किग्रा ताइक्वांडो स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने लाओस के फोमावान सोमसैनुक को 32-18 से मात दी।
- डिसूजा आरोन एग्नल, अंशुल कोठारी, सजन प्रकाश और विर्धवाल विक्रम खड़े की टीम पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट 1 में शीर्ष पर रही। भारतीय टीम ने 3:25.17 सेकंड्स के समय में हीट पूरी की।
- रोइंग पुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स में भारतीय जोड़ी भगवान सिंह और रोहित कुमार हीट 1 रापचेज में शीर्ष पर रहे। भगवान-रोहित ने 7:14.23 के समय में रेस पूरी करके फाइनल दौर के लिए क्वालिफाई किया।
- अंजुम मुदगिल महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में 786 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
- मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के प्रीसिशन राउंड में 297 का स्कोर करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं भारत की ही राही सर्नोबत 288 स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहीं।
#AsianGames2018#IndiaAtAG2018#Shooting
— India 🇮🇳 at Asian Games 2018 (@India_AG2018) August 22, 2018
Great news coming in from the range, Both Indian 🇮🇳 shooters in top 8 during the precision shooting.
Manu infact had a 💯 in last series.
All the best for rapid.
Hope both qualify for the Finals pic.twitter.com/liKxSUBR5a
- भारत के संदीप सेजवाल ने 100 मीटर ब्रेकस्ट्रोक स्पर्धा की पहली हीट में 1:02.07 समय में पूरी की और वह पहले स्थान पर रहे।
- युवा मनु भाकर ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जोरदार शुरुआत की और प्रीसिशन राउंड में 149 के स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।
- महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा शुरू हो चुकी है, जिसमें भारत की अंजुम मुदगिल फिलहाल 304 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर चल रही हैं। गायत्री निथ्यांदम अभी 16वें स्थान पर हैं।
- भारत के सजन प्रकाश पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की दूसरी हीट में पहले स्थान पर रहे। उन्होंने 54.06 सेकंड्स में इसे पूरा किया। सजन ने कतर के याकूब अलखुलैफी को पीछे छोड़ा।
- सजन प्रकाश पहले ही 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में जगह बना चुके हैं। उन्होंने 1:58.12 सेकंड्स के समय में इसे पूरा किया। सजन ने इस स्पर्धा में जापान के नाओ होरोमुरा को पीछे छोड़ा।
- भारत के तैराक अविनाश मनी ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा की हीट 1 को 56.9 के समय में पूरा किया। उन्होंने सऊदी अरब के यूसिफ हबीब बु अरिश को पीछे छोड़ा।
#AsianGames2018#IndiaAtAG2018#Day4Schedule
— India 🇮🇳 at Asian Games 2018 (@India_AG2018) August 22, 2018
All that you need to know about India 🇮🇳 in Asian Games today pic.twitter.com/vAMLetDAAl