फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Championship in Korea, AFI resolved the visa issue of 22 players

Asia Championship: कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप, एएफआई ने 22 खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे को सुलझाया

Fri, 23 May 2025 10:49 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 May 2025 10:49 AM IST
सार

इन 59 खिलाड़ियों में से जो खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम ट्रेनिंग केंद्र में मौजूद थे उनको गुरुवार को गुमी के लिए रवाना होना था। हालांकि, इसको लेकर अभी तक अपडेट का इंतजार है।

विज्ञापन
Asian Championship in Korea, AFI resolved the visa issue of 22 players
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कोरिया में 27 मई से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जाने वाले 22 खिलाड़ियों के वीजा मुद्दे सुलझा लिए गए हैं जिससे दल समय पर पहुंच जाएगा। एएफआई ने गुमी में 27-31 मई को होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए 59 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी जिसमें दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को छोड़कर ज्यादातर शीर्ष स्टार खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


चोपड़ा के इस टूर्नामेंट में खेलने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि इस सत्र में उनका ध्यान डायमंड लीग प्रतियोगिता और सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप पर ही लगा है। एएफआई महासचिव संदीप मेहता ने टीम के रवाना होने से पहले मीडिया से कहा, ‘‘खेल मंत्रालय और दक्षिण कोरिया दूतावास के प्रयासों से हमें खिलाड़ियों के वीजा बृहस्पतिवार शाम को मिल जाएंगे। मामला सुलझ गया है। ’’
विज्ञापन


पता चला है कि विभिन्न कारणों से 22 खिलाड़ियों के वीजा में देरी हुई। इन 59 खिलाड़ियों में से जो खिलाड़ी तिरुवनंतपुरम ट्रेनिंग केंद्र में मौजूद थे उनको गुरुवार को गुमी के लिए रवाना होना था। हालांकि, इसको लेकर अभी तक अपडेट का इंतजार है। वहीं बंगलूरू, पटियाला और मुंबई में ट्रेनिंग कर रहे खिलाड़ी दिल्ली से रवाना होंगे। मेहता ने कहा, 'हमने सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है और हमें इस बार 25 से 30 पदक मिलने की उम्मीद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकॉक में 2023 चरण में भारत ने 27 (छह स्वर्ण, 12 रजत, नौ कांस्य) पदक जीते थे और जापान (16 स्वर्ण, 11 रजत, 10 कांस्य) तथा चीन (आठ स्वर्ण, आठ रजत, छह कांस्य) के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed