फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Asian Boxing Championship: shiva thapa secures 5th successive medal, Hussamuddin goes down to world champ

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: थापा ने सुनिश्चित किया लगातार पांचवां पदक, विश्व चैंपियन से हारे हुसामुद्दीन 

Tue, 25 May 2021 10:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 25 May 2021 10:17 PM IST
सार

  • शिव थापा ने कुवैत के मुक्केबाज को 5-0 से हराया
  • उज्बेकिस्तान के गत विश्व चैंपियन से हारे मोहम्मद हुसामुद्दीन 

विज्ञापन
Asian Boxing Championship: shiva thapa secures 5th successive medal, Hussamuddin goes down to world champ
शिव थापा - फोटो : social media

विस्तार

अनुभवी मुक्केबाज शिव थापा (64 किग्रा) ने मंगलवार को क्वार्टरफाइनल में कुवैत के नादेर ओदाह को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में लगातार पांचवां पदक सुनिश्चित किया। थापा ने एकतरफा मुकाबले में कुवैत के मुक्केबाज को 5-0 से हराया। सेमीफाइनल में थापा का सामना गत चैंपियन और शीर्ष वरीय ताजिकिस्तान के बखोदुर उस्मोनोव से होगा। उस्मोनोव ने जॉन पॉल पानुआयन को हराया।

विज्ञापन


थापा ने 2013 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2015 और 2019 में कांस्य और 2017 में रजत पदक जीता। मौजूदा टूर्नामेंट में उनका कम से कम कांस्य पदक जीतना तय हो गया है। उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे सफल भारतीय मुक्केबाज के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया। थापा ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और विरोधी मुक्केबाज उन्हें कोई टक्कर नहीं दे पाया। असम के मुक्केबाज ने विशेषकर अपने बायें हाथ से लगाए मुक्कों से प्रभावित किया।

विज्ञापन

विश्व चैंपियन से हारे मोहम्मद हुसामुद्दीन

Asian Boxing Championship: shiva thapa secures 5th successive medal, Hussamuddin goes down to world champ
मोहम्मद हुसामुद्दीन - फोटो : social media

वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा) को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के गत विश्व चैंपियन मिराजिजबेक मिर्जाहालिलोव के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय मुक्केबाज ने शीर्ष वरीय गत चैंपियन को कड़ी टक्कर दी लेकिन इसके बावजूद उन्हें खंडित फैसले में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत को एक और निराशा हाथ लगी जब सोमवार देर रात हुए मुकाबले में सुमित सांगवान को पुरुष लाइट हैवीवेट वर्ग (81 किग्रा) में ईरान के मेसाम घेसलाघी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

बुधवार को इन पर रहेंगी निगाहें

Asian Boxing Championship: shiva thapa secures 5th successive medal, Hussamuddin goes down to world champ
अमित पंघाल - फोटो : ट्विटर

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारत के पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा) और आशीष कुमार (75 किग्रा) बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और गत चैंपियन पंघाल का सामना मंगोलिया के खारखू एंखमानदाख से होगा। ये दोनों पिछली बार पिछले साल जोर्डन के अम्मान में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में आमने सामने थे जहां भारतीय मुक्केबाज ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की थी। एशियाई खेलों के चैंपियन विकास का सामना ईरान के मोसलेम मालामिर से होगा जबकि पिछली बार के रजत पदक विजेता आशीष की भिड़ंत विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कजाखस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed