फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिक्शा चालक की बेटी स्वप्ना ने एशियन गेम्स में जीता मेडल, अब मां के साथ हुआ यह हादसा

Mon, 10 Sep 2018 11:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
Asiad medalist Swapna Barman mother victim of chain snatching incident in Jalpaiguri

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में हुए 18वें एशियाई खेलों में महिलाओं की हेप्टाथलोन स्पर्धा में भारत की स्वप्ना बर्मन ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। बेहद गरीब परिवार से आने वाली इस एथलीट को ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने भी 10 लाख रुपये का नकद इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। 

Asiad medalist Swapna Barman mother victim of chain snatching incident in Jalpaiguri
अब इस महिला एथलीट के परिवार के साथ एक दुखद हादसा हुआ है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में स्वप्ना की मां के बशोना के साथ छीनाझपटी की गई। बदमाशों ने दोपहिया सवार स्वप्ना की मां के गले से सोने की चेन उड़ा ली।
Asiad medalist Swapna Barman mother victim of chain snatching incident in Jalpaiguri

पुलिस की माने तो घटना शनिवार की है। नोपारा के सदर ब्लॉक में अपने रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान पीछे से बाइक सवार दो आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस चेन को स्वप्ना ने ही अपनी मां को तोहफे के तौर पर 7 महीने पहले दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Asiad medalist Swapna Barman mother victim of chain snatching incident in Jalpaiguri
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद जलपाईगुड़ी के एसपी खुद स्वप्ना के घर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा जताया। मगर इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
Asiad medalist Swapna Barman mother victim of chain snatching incident in Jalpaiguri

बताते चले कि स्वप्ना के पिता पंचन बर्मन रिक्शा चालक हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह अस्वस्थ हैं और इसी वजह से वह बिस्तर पर हैं। एक वह भी समय था जब स्वप्ना को अपने लिए उपयुक्त जूतों पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed