फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Asia Games 2018: Kedar Jadhav gives an update about his injury

टीम इंडिया के लिए फिर सिरदर्द बनी जाधव की चोट, IPL 2018 से होना पड़ा था बाहर

Sat, 29 Sep 2018 03:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
Asia Games 2018: Kedar Jadhav gives an update about his injury
भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी केदार जाधव शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप फाइनल के दौरान एक बार फिर मांसपेशियों में खिंचाव के शिकार हो गए। जाधव इसी समस्या के कारण लगभग तीन महीने तक टीम से बाहर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सत्र के अपने पहले मुकाबले में मांसपेशियों मे खिंचाव के कारण आईपीएल और इंग्लैंड एवं आयरलैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से बाहर रहे। चोट से उबरने के बाद एशिया कप में वापसी करने वाले जाधव के मांसपेशियों में उस समय खिंचाव आया जब वह मिडऑफ की तरफ शॉट मार कर तेजी से एक रन चुराना चाह रहे थे।
विज्ञापन


टीम के फिजियो पैट्रिक फारहार्ट ने मैदान में ही उनका इलाज किया जिसके बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, थोड़ी देर के बाद हालांकि उन्हें मैदान छोड़ कर जाना पड़ा। खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम 223 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और लंगड़ाते हुए जाधव को रविन्द्र जडेजा का विकेट गिरने के बाद एक बार फिर मैदान पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उन्होंने सुझबूझ दिखाते हुए तेजी से अंतिम रन दौड़कर मैच की आखिरी गेंद पर भारत को एशिया कप का सातवां खिताब दिलाया। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा, ‘केदार को दाएं पैर में मांसपेशियों के खिंचाव का सामना करना पड़ा, पिछली बार उन्हें यह समस्या बाएं पैर में हुई थी। उनके पैर का स्कैन किया जाएगा और अगले कुछ दिनों में इससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।’

जाधव ने भारत को जीत दिलाने के बाद कहा, ‘यह ग्रेड एक या ग्रेड दो का खिंचाव है। यह कल पता चलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed