फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Archers Jayant Talukdar admitted in ICU after get corona positive

तीरंदाज जयंत तालुकदार हुए कोरोना संक्रमित, आईसीयू में भर्ती 

Tue, 04 May 2021 09:38 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्टस डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्टस डेस्क अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 04 May 2021 09:38 AM IST
सार

  • ऑक्सीजन मिलने के बाद जयंत तालुकदार अस्पताल में अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन इसको हटाने के बाद ऑक्सीजन का स्तर फिर से गिर जाता है

विज्ञापन
Archers Jayant Talukdar admitted in ICU after get corona positive
तीरंदाज जयंत तालुकदार - फोटो : twitter

विस्तार

पूर्व ओलंपयिन और विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता जयंत तालुकदार को कोरोना संक्रमित होने और ऑक्सीजन स्तर में कमी आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनके पिता रंजन तालुकदार ने कहा कि उनका ऑक्सीजन स्तर 92 तक गिरना शुरू हो गया। इसलिए उन्हें आईसीयू में भेज दिया गया।

विज्ञापन


ऑक्सीजन मिलने के बाद वह अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन इसको हटाने के बाद ऑक्सीजन का स्तर फिर से गिर जाता है।’ टाटा तीरंदाजी अकादमी से जुड़ा यह 35 वर्षीय खिलाड़ी ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बनाने के कारण एक महीने पहले अपने गृहनगर चला गया था। माना जा रहा है कि वह अपनी चिकित्सक पत्नी के कारण संक्रमित हुए जो अब इस वायरस से उबर गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed