फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   America alert two months before Olympics that people who have been vaccinated are also in danger

अमेरिका का फरमान: न जाएं जापान, टीके लगवा चुके लोगों को भी खतरा

Wed, 26 May 2021 07:56 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 26 May 2021 07:56 AM IST
सार

दो महीने बाद वहां ओलंपिक का आयोजन किया जाना है। हालांकि जापान ने कहा है कि इससे ओलंपिक के आयोजन को लेकर कोई खतरा नहीं है। 

विज्ञापन
America alert two months before Olympics that people who have been vaccinated are also in danger
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social Media

विस्तार

अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों और मंत्रालय ने अमेरिकावासियों की जापान की यात्रा न करने को कहा है कि क्योंकि वहां कोविड-19 की चौथी लहर चल रही है। 

विज्ञापन


अमेरिकी नागरिकों को जापान की यात्रा करने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है लेकिन इससे यात्रियों की बीमा दरों पर असर पड़ सकता है। इससे खिलाड़ी जुलाई में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने पर पुनर्विचार कर सकते हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि इस चेतावनी का ओलंपिक के लिए जापान जाने वालों पर क्या असर पड़ेगा।
विज्ञापन


अटलांटा स्थित रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने सोमवार को कोविड-19 से संबंधित नए दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा, ‘यात्रियों को जापान की यात्रा करने से बचना चाहिए। जापान की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यहां तक कि सभी टीके लेने वाले यात्रियों को भी कोविड के अलग-अलग प्रकारों के संक्रमण का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमेरिका ओलंपिक और पैरालंपिक समिति ने कहा कि उसे विश्वास है कि अमेरिकी खिलाड़ी सुरक्षित तरीके से टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने में सफल रहेंगे।

उसने कहा कि अमेरिका की ओलंपिक समिति और टोक्यो की आयोजन समिति ने यात्रा से पहले और टोक्यो पहुंचने के बाद और खेलों के दौरान टेस्ट के जो मानक अपनाने की बात कही है वो काफी सुरक्षित है। जापान में टीकाकरण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। सेना के डॉक्टरों और नर्सों को इस काम में लगाया गया है। 

जून के मध्य तक आपात स्थिति 
ओलंपिक के मेजबान देश जापान के ज्यादातर शहरों में आपात स्थिति है और इसके अगले माह के मध्य तक रहने की संभावना है, चूंकि कोविड-19 संक्रमित केसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

इससे चिंता यह बढ़ रही है कि जापान उस स्थिति से कैसे निपटेगा जब दुनिया भर से दस हजार से ज्यादा लोग ओलंपिक के लिए एकत्रित होंगे और अस्पताल में पहले से मरीज भरे होंगे और बहुत कम लोगों को टीका लगा होगा।   

ओलंपिक के आयोजन को खतरा नहीं 
अमेरिका के अलर्ट के बाद जापान ने त्वरित प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे 23 जुलाई से होने वाले ओलंपिक खेलों को कोई खतरा नहीं है। जापान के चीफ कैबिनेट सचिव कातसुनोबयू ने कहा कि अमेरिका की चेतावनी का यह मतलब नहीं है कि उसने जापान की जरूरी यात्रा के लिए मना किया है या अमेरिका की टोक्यो ओलंपिक को समर्थन करने की नीति में कोई बदलाव आया है।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि वाशिंगटन ने टोक्यो कोे स्पष्ट किया है कि यात्रा अलर्ट को अमेरिकी दल के ओलंपिक भागीदारी से कोई लेना-देना नहीं है।  ओलंपिक में विदेशी दर्शकों पर जरूर प्रतिबंध है लेकिन खिलाड़ी, उनके परिवार, खेल अधिकारी और अन्य हितधारक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में शामिल हैं।


ब्रिटेन ने कहा, ओलंपिक में भागीदारी जरूर करेंगे
अमेरिकी अलर्ट के बीच ब्रिटिश ओलंपिक संघ (बीओए) के प्रमुख ने टोक्यो में ओलंपिक का जोरदार समर्थन करते हुए कहा है कि संक्रमण मामलों के बढ़ने और अमेरिका के लेवल-4 के अलर्ट के बावजूद टीम ग्रेट ब्रिटेन खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेगी।

बीओए के प्रवक्ता ने कहा कि हमारी टीम ओलंपिक में भाग लेने को प्रतिबद्ध है। हमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आश्वस्त किया है कि ओलंपिक खेल नहीं टलेंगे। ब्रिटिश दल के चेफ डि मिशन मार्क इंग्लैंड कह चुके हैं कि आईओसी का फाइजर से करार हो चुका है कि वह खिलाड़ियों के लिए टीके का बंदोबस्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed