{"_id":"5dac81d58ebc3e01536a0baf","slug":"ajeetesh-sandhu-defeated-rashid-khan-to-win-jeev-milkha-singh-invitational-golf-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजितेश संधू ने जीता जीव मिल्खा आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट, राशिद खान को हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अजितेश संधू ने जीता जीव मिल्खा आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट, राशिद खान को हराया
Mon, 21 Oct 2019 07:59 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
अजितेश संधू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के अजितेश संधू ने प्ले आफ में दिल्ली के राशिद खान को हराकर रविवार को यहां जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण गोल्फ टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। अपने घरेलू चंडीगढ़ गोल्फ क्लब पर खेल रहे संधू ने जोरदार वापसी करते हुए संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया और फिर चार अतिरिक्त होल के प्ले आफ में राशिद को पछाड़कर खिताब जीता।
विज्ञापन
संधू को इस जीत 24 लाख 24 हजार 750 रुपये की इनामी राशि मिली और वह पीजीटीआई आर्डर ऑफ मेरिट में 48वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। इस हार के बावजूद राशिद ऑर्डर ऑफ मेरिट में 61 लाख 21 हजार 653 रुपये के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं। संधू (66-69-67-66) और राशिद (71-64-67-66) नियमित खेल के बाद 20 अंडर 268 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।
विज्ञापन