फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic medalist Mary Tucker said Indian Shooting League will promote this sport in India

Indian Shooting League: 'भारतीय निशानेबाजी लीग से मिलेगा इस खेल को बढ़ावा', ओलंपिक पदक विजेता मैरी टकर का बयान

Mon, 09 Jun 2025 03:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Jun 2025 03:27 PM IST
सार

टकर ने कहा- 'मुझे लगता है कि यह भारत और दुनिया भर में निशानेबाजी खेलों को विकसित करने का एक बड़ा अवसर है।'

विज्ञापन
Olympic medalist Mary Tucker said Indian Shooting League will promote this sport in India
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मैरी टकर का मानना है कि भारतीय निशानेबाजी लीग (एसएलआई) भारत और दुनिया भर में इस खेल को विकसित करने का बड़ा अवसर प्रदान करेगी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली इस 23 साल की इस निशानेबाज ने कहा कि उन्हें टीम प्रारूप वाले टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा करना पसंद है।
विज्ञापन

'यह खेल को बढ़ावा देने के लिए अच्छी पहल है'
टकर ने एनसीएए (नेशनल कॉलेजिएट एथलेटिक एसोसिएशन, अमेरिका) प्रतियोगिताओं में केंटुकी विश्वविद्यालय और वेस्ट वर्जीनिया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के साथ जर्मनी की बुंडेसलीगा में साल्टेंडोर्फ टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे लीग बहुत पसंद है। मुझे एनसीएए और बुंडेसलीगा का अनुभव है। मुझे टीम में रहना और दर्शकों को पूरी टीम का समर्थन करने का माहौल पसंद है। मुझे शीर्ष एथलीटों और जूनियर एथलीटों के एक साथ प्रतिस्पर्धा करने का प्रारूप बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह भारत और दुनिया भर में निशानेबाजी खेलों को विकसित करने का एक बड़ा अवसर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारतीय निशानेबाजों के लिए अच्छा अवसर है'
आईएसएसएफ ने एसएलआई के पहले सत्र के लिए 20 नवंबर से दो दिसंबर के बीच का समय आवंटित किया है। इस लीग में पिस्टल (10 मीटर, 25 मीटर), राइफल (10 मीटर, 50 मीटर 3 पोजीशन) और शॉटगन (ट्रैप और स्कीट) में मिश्रित टीम स्पर्धाएं होंगी। टकर ने आगे कहा, 'भारत इस खेल में वास्तव में उच्च स्तर पर है, इसलिए यह भारतीय निशानेबाजों के लिए दूसरे देशों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का एक अच्छा अवसर है। यह हालांकि अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजों के लिए भी एक शानदार अवसर है क्योंकि हमें वास्तव में उच्च-स्तरीय भारतीय निशानेबाजों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि यह प्रशंसकों को जोड़ने और पूरी दुनिया में इस खेल को लेकर दिलचस्पी पैदा करने का एक बहुत अच्छा अवसर होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed