फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Olympic Council of Asia postponed 19th Asian games to be heals in china from 10 to 25 September

Asian Games Postponed: 19वें एशियन गेम्स अगले आदेश तक स्थगित, चीन में 10 सितंबर से होना था आयोजन

Fri, 06 May 2022 12:15 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 06 May 2022 12:15 PM IST
सार

कोरोना के चलते चीन के हांगझू में 10 से 25 सितंबर के बीच आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के 19वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया है। आने वाले समय में एशियन गेम्स के आयोजन के लिए नई तारीखों का एलान किया जाएगा। 

विज्ञापन
Olympic Council of Asia postponed 19th Asian games to be heals in china from 10 to 25 September
एशियन गेम्स को स्थगित कर दिया गया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियन गेम्स के 19वें संस्करण को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। आने वाले समय में एशियन गेम्स के आयोजन के लिए नई तारीखों का एलान किया जाएगा। एशियन गेम्स का 19वां संस्करण चीन के हांगझू में 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच आयोजित होना था। एशिया की ओलंपिक परिषद ने एशियन गेम्स को स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एशियन गेम्स को स्थगित किया गया है। 
विज्ञापन


एशियन गेम्स का आयोजन चीन के हांगझू शहर में होना था, जो देश के सबसे बड़े शहर शंघाई के बेहद करीब है। शंघाई में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण कई हफ्तों से लॉकडाउन लगा हुआ है। 
विज्ञापन


56 खेलों के लिए मैदान तैयार
आयोजकों ने पिछले महीने ही जानकारी दी थी कि चीन के पूर्वी शहर हांगझू, जिसकी आबादी 12 मिलियन (1.2 करोड़) है। वहां, 56 खेलों के लिए मैदान तैयार कर लिए गए हैं। इन्हीं मैदानों पर एशियन गेम्स और एशियन पैरा गेम्स होने हैं। चीन इससे पहले शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है, जिसमें कोरोना के मामलों को रोकने के लिए कोविड से सुरक्षित बायो बबल बनाया गया था। इस बार भी एशियन गेम्स का आयोजन कोरोना से सुरक्षित बायो बबल में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संशय में थी भारत की भागीदारी
भारत के एशियाई खेलों में भाग लेने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था, "वहां (चीन) की क्या परिस्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण है। भाग लेने वाले सभी देश इसपर चर्चा कर रहे हैं और जल्दी ही भारत भी फैसला लेगा लेकिन उससे पहले मेजबान देश का पक्ष और यह जानना जरूरी है कि उनकी तैयारी कैसी है।"


चीन में महामारी की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed