फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Odisha Chief Minister Naveen Patnaik announces Rs 1 crore for each player if India wins Hockey World Cup

Hockey WC 2023: ओडिसा सीएम नवीन पटनायक का एलान- भारत विश्व कप जीता तो हर खिलाड़ी को देंगे एक करोड़ रुपये

Thu, 05 Jan 2023 05:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 05:43 PM IST
सार

नवीन पटनायक ने कहा है कि भारत के हाकी विश्व कप जीतने पर टीम में शामिल हर खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि, भारतीय टीम के लिए खिताब अपने नाम करना आसान नहीं होगा। 
 

विज्ञापन
Odisha Chief Minister Naveen Patnaik announces Rs 1 crore for each player if India wins Hockey World Cup
भारतीय हॉकी टीम के साथ नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन भारत के ओडिसा में होना है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर और राउरकेला में होने हैं। भारत लगातार दूसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। लगातार दूसरी बार विश्व कप के सभी मैचों का आयोजन ओडिसा में ही होना है। इस बीच ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि अगर भारत यह विश्व कप जीतने में सफल रहता है तो भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पटनायक ने राउरकेला का दौरा किया। यहां उन्होंने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्व कप गांव का उद्घाटन किया। विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर बनाया गया है और इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप विलेज में हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री पटनायक ने विश्व कप विलेज में ठहरी राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम से बातचीत की। पटनायक ने कहा, "अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो टीम इंडिया के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने ओडिशा सरकार की प्रशंसा की और देश के खिलाड़ियों और हॉकी के लिए बेहतर सुविधाएं और माहौल बनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। विश्व कप गांव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को विश्व कप के लिहाज से बेहतर माहौल देगा। यहां हॉकी अभ्यास केंद्र और बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम भी खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।


ओडिशा की संस्कृति को दर्शाते हुए सेवा और आतिथ्य की जिम्मेदारी ताज ग्रुप को दी गई है। इसके लिए हॉकी इंडिया ने ताज ग्रुप से बात कर ली है। ओडिशा के खेल मंत्री टीके बेहरा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की, सचिव वी के पांडियन, सचिव खेल, आर विनील कृष्णा, एमडी आईडीसीओ, भूपेंद्र सिंह पूनिया, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया के अधिकारी वर्ल्ड कप विलेज के उद्घाटन के मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed