{"_id":"e3a781fa-2a85-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"octogenarian-malhotra-re-elected-aai-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर मल्होत्रा बने 'एएआई' अध्यक्ष","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर मल्होत्रा बने 'एएआई' अध्यक्ष
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Nov 2012 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्रालय की गाइडलाइंस को नजरअंदाज कर विजय कुमार मल्होत्रा 80 साल की उम्र में एक बार फिर आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने मंत्रालय के निर्देशों के विपरीत शुक्रवार को चुनाव लड़कर 52 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी और क्लीन स्पोर्ट्स इंडिया के बीवीपी राव को हराया। मल्होत्रा के सभी साथी अन्य पदों पर भी जीतने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व सरकारी पर्यवेक्षक साई की क्षेत्रीय निदेशक टीम्स राधिका श्रीमान ने रिटर्निंग ऑफिसर सेवानिवृत्त जज जेडी कपूर को स्पोर्ट्स कोड की कॉपी सौंपी। साथ ही कहा कि चुनाव इसी के अनुसार कराए जाएं। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह साफ सुथरी रही लेकिन गाइडलाइंस को नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
कुल पड़े 94 वोटों में मल्होत्रा को 72 और राव को 20 मिले जबकि दो को रद्द किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तरलोचन सिंह, ट्रेजरार पर वीरेंद्र सचदेवा और वाइस प्रेसीडेंट के लिए कैलाश मुरारका, किरन रिजीजू, संजीव पॉल, अनंतराजू, केएस कंग, एम नांगब्री, अजय गुप्ता और एमएल जादम चुने गए।
विज्ञापन
मल्होत्रा ने चुनाव के बाद कहा कि वह मंत्रालय से झगड़ा नहीं चाहते हैं। नए खेल मंत्री जितेंद्र सिंह से वह बात कर मामले को सुलझाएंगे। उनका कहना है कि जब गाइडलाइंस को कैबिनेट ने अस्वीकार कर दिया है तो उसके लागू होने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
मंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित किए जाने की स्थिति में उन्होंने कहा कि इससे पहले 1986 में भी संघ पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं खेल मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि उन्हें पर्यवेक्षक की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।