फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Novak Djokovic beats eighth seed Jannik Sinner in the semi-finals to reach Wimbledon final for the ninth time

Wimbledon: नोवाक जोकोविच नौवीं बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचे, खिताबी मुकाबले में अल्काराज से होगी भिड़ंत

Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Jul 2023 11:40 PM IST
सार

मौजूदा चैंपियन जोकोविच नौवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। उन्होंने आठवीं वरीय सिनर को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराया। जोकोविच ने मैच को 6-3, 6-4, 7-6 (7-4) से अपने नाम किया।

विज्ञापन
Novak Djokovic beats eighth seed Jannik Sinner in the semi-finals to reach Wimbledon final for the ninth time
मैच के दौरान एक्शन में नोवाक जोकोविच - फोटो : Wimbledon/Twitter

विस्तार

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबलडन ओपन के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। जोकोविच ने शुक्रवार (14 जुलाई) को खेले गए पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में इटली के यानिक सिनर को हराया। मौजूदा चैंपियन जोकोविच नौवीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे। उन्होंने आठवीं वरीय सिनर को तीन सेट तक चले मुकाबले में हराया। जोकोविच ने मैच को 6-3, 6-4, 7-6 (7-4) से अपने नाम किया। दूसरी ओर, दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने रूस के दानिल मेदवेदेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अल्काराज ने मेदवेदेव को 6-3, 6-3, 6-3 से हराया।
विज्ञापन


सिनर को हराकर जोकोविच ने 35वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। वह मैच में पूरे आक्रामक रवैये के साथ उतरे। जोकोविच ने जोरदार टेनिस का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंपायर से बहस की और दर्शकों पर तंज भी कसे। दरअसल, विंबलडन के सेंटर कोर्ट में मौजूद ज्यादातर दर्शक सिनर का समर्थन करते नजर आए। जोकोविच ने उन दर्शकों को अपने अंदाज में चिढ़ाया। अब वह रिकॉर्ड आठवीं बार विंबलडन जीतने से एक कदम दूर हैं।
विज्ञापन



फेडरर की बराबरी कर सकते हैं जोकोविच
36 वर्षीय जोकोविच रविवार को लगातार पांचवें विंबलडन फाइनल उतरेंगे। वहां उनका मुकाबला विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज से होगा। अगर जोकोविच रविवार को चैंपियन बन जाते हैं तो वह रोजर फेडरर के आठ विंबलडन खिताब की बराबरी कर लेंगे। जोकोविच के पास लगातार पांचवीं बार चैंपियन बनने का मौका है।



मार्गरेट कोर्ट की बराबरी करने उतरेंगे जोकोविच
जोकोविच अब तक 23 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट पहले स्थान पर हैं। मार्गरेट 24 ग्रैंड स्लैम जीती थीं। जोकोविच इस सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं। यानिक सिनर की बात करें तो वह पिछले साल विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को हराने के करीब आ गए थे, लेकिन सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने दो सेट से पीछे होने के बाद मैच में शानदार वापसी की थी और सिनर को हराया था। इस बार सिनर कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। उन्होंने बीच-बीच में कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन जोकोविच ने उन्हें आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed