फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Norway Chess: Anand's third consecutive win in Norway Chess, defeats Wang Hao of China

Norway Chess: नॉर्वे शतरंज में आनंद की लगातार तीसरी जीत, चीन के वांग हाओ को हराया

Fri, 03 Jun 2022 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्टावेंजर (नॉर्वे) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 03 Jun 2022 10:15 PM IST
सार

52 वर्ष के आनंद ने आर्मागेडोन (सडन डेथ) में यह मुकाबला जीता चूंकि निर्धारित समय तक 39 चालों के बाद मैच ड्रॉ हो गया था। आनंद ने 44 चालों में हाओ को हराया और अब उनके 7.5 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन
Norway Chess: Anand's third consecutive win in Norway Chess, defeats Wang Hao of China
विश्वनाथन आनंद

विस्तार

भारतीय धुरंधर विश्वनाथन आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के क्लासिकल वर्ग में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए तीसरे दौर में चीन के वांग हाओ को हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। 
विज्ञापन


52 वर्ष के आनंद ने आर्मागेडोन (सडन डेथ) में यह मुकाबला जीता चूंकि निर्धारित समय तक 39 चालों के बाद मैच ड्रॉ हो गया था। आनंद ने 44 चालों में हाओ को हराया और अब उनके 7.5 अंक हो गए हैं। अमेरिका के वेसले सो छह अंक लेकर दूसरे और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन साढे पांच अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


आनंद ने इससे पहले क्लासिकल वर्ग में फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और बुल्गारिया के वेसलीन टोपालोव को हराया था। कार्लसन ने तैमूर राजाबोव को हराकर वापसी की। वह दूसरे दौर में सडन डेथ में हार गए थे। अन्य मैचों में वाचियेर लाग्रेव ने नॉर्वे के आर्यन तारी को हराया जबकि अनीश गिरी और सो की बाजी निर्धारित समय और आर्मागेडोन के बाद भी ड्रॉ रही। शखरियार मामरेदियारोव ने आर्मागेडोन में टोपालोव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed