फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Nisha, Muskan bag gold as India win medals in Asian U19 Boxing Championships

U19 Asian Boxing: निशा-मुस्कान और राहुल ने जीते स्वर्ण, अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी में भारत को भारत को 14 पदक

Sun, 10 Aug 2025 05:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 10 Aug 2025 05:01 PM IST
सार

भारतीय खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन जैसे देशों के मुक्केबाजों को कड़ी चुनौती देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

विज्ञापन
Nisha, Muskan bag gold as India win medals in Asian U19 Boxing Championships
भारतीय मुक्केबाज निशा - फोटो : BFI Media

विस्तार

युवा भारतीय महिला मुक्केबाजों निशा और मुस्कान ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। पुरुष वर्ग में राहुल कुंडू ने पीला तमगा जीता। प्रतियोगिता में भारतीय मुक्केबाजों ने 14 पदक जीते। तीन स्वर्ण पदकों के अलावा सात रजत और चार कांस्य पदक मिले।

विज्ञापन


महिला वर्ग में 10 मुक्केबाजों ने भाग लिया जिसमें नौ पदक के साथ लौटेंग जिनमें दो स्वर्ण और पांच रजत के अलावा दो कांस्य पदक शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन जैसे देशों के मुक्केबाजों को कड़ी चुनौती देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। निशा ने 54 किग्रा वर्ग में चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए 3-1 से जीत दर्ज की, जबकि मुस्कान (57 किग्रा) ने आक्रामक इरादे दिखाते हुए कजाकिस्तान की अयाझान एर्मेक की चुनौती को 3-2 के खंडित फैसले से मात दी।
विज्ञापन


आरती कुमारी (75 भारवर्ग), कृतिका वासन (80), प्राची टोकस(80+), विनी (60) और निशा (65) को रजत पदक जबकि यशिका (51) और आकांक्षा (70) को कांस्य पदक मिला। पुरुष वर्ग में राहुल ने पुरुषों के 75 भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के याकुपबोवेक को 4-1 से पराजित किया। मौसम सुहाग (65) को फाइनल में उज्बेकिस्तान के जाकोगीर के हाथों हार के बाद रजत पदक मिला। शिवम (55) और गौरव (85) ने कांस्य पदक जीते। अंडर-22 श्रेणी में भारत के पांच मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुके हैं। भारत ने 40 सदस्यीय दल अंडर-19 और अंडर-22 आयुवर्ग की प्रतियोगिता में भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed