{"_id":"62fdc75bd7eca609580ea557","slug":"neeraj-chopra-will-return-in-action-in-lussane-diamond-league-tournament-from-26th-august-know-full-details","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: इस टूर्नामेंट से नीरज चोपड़ा कर सकते हैं वापसी, CWG में नहीं खेल पाए थे, जानिए पूरी डिटेल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj Chopra: इस टूर्नामेंट से नीरज चोपड़ा कर सकते हैं वापसी, CWG में नहीं खेल पाए थे, जानिए पूरी डिटेल
Thu, 18 Aug 2022 04:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 18 Aug 2022 04:57 PM IST
सार
नीरज ने अब तक लुसाने लीग में खेलने को लेकर पुष्टि नहीं की है। पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। इवेंट के बाद नीरज अपनी जांघों पर पट्टी लपेटते दिखे थे।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस महीने फिर से मैदान पर वापस लौट सकते हैं। उनका नाम लुसाने डायमंड लीग के संभावितों की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से शुरू होगा। दरअसल, नीरज चोट की वजह से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
हालांकि, नीरज ने अब तक लुसाने लीग में खेलने को लेकर पुष्टि नहीं की है। पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी। इवेंट के बाद नीरज अपनी जांघों पर पट्टी लपेटते दिखे थे। इसके बाद 24 साल के नीरज ने दल के बर्मिंघम रवाना होने से कुछ दिन पहले राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला लिया था। इससे भारत के एक स्वर्ण पदक की उम्मीदों को झटका लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, नीरज फिलहाल रिहैब कर रहे हैं। मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। लुसाने डायमंड लीग में वह हिस्सा लेंगे या नहीं इस पर फैसला उनकी टीम लेगी। अगले एक हफ्ते के अंदर इसकी जानकारी सामने आ जाएगी। नीरज के अलावा अविनाश साबले लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। अविनाश 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भाग लेंगे। उन्होंने हाल ही में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में इसी इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया था।
नीरज की गैरमौजूदगी में भी भारतीय दल ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते थे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रही थी।