फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   National Hockey: Punjab beats Uttarakhand 13-0, Harmanpreet's hat-trick

National Hockey: पंजाब ने उत्तराखंड को 13-0 से हराया, हरमनप्रीत की हैट्रिक

Fri, 24 Nov 2023 11:06 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 11:06 PM IST
सार

भारत के टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय (11वें) ने भी उत्तर प्रदेश को एक अन्य मैच में राजस्थान पर 8-1 से जीत दिलाने में मदद की जिससे टीम पूल में शीर्ष पर रही।

विज्ञापन
National Hockey: Punjab beats Uttarakhand 13-0, Harmanpreet's hat-trick
राष्ट्रीय हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से पंजाब ने शुक्रवार को यहां उत्तराखंड को 13-0 से हराकर हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। हरमनप्रीत (22वें, 23वें, 55वें मिनट) के अलावा युवा भारतीय डिफेंडर जुगराज सिंह (14वें, 18वें, 39वें) ने भी हैट्रिक लगाई। राष्ट्रीय टीम के उनके साथी दिलप्रीत सिंह (37वें, 48वें) और सुखजीत सिंह (52वें) ने भी पंजाब के लिए गोल दागे। रविंदर सिंह (12वें), हरसाहिब सिंह (15वें, 54वें) और कंवरजीत सिंह (58वें) ने पंजाब के लिए अन्य गोल किए। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने राजस्थान को 8-1 से हराया
भारत के टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे ललित उपाध्याय (11वें) ने भी उत्तर प्रदेश को एक अन्य मैच में राजस्थान पर 8-1 से जीत दिलाने में मदद की जिससे टीम पूल में शीर्ष पर रही। हॉकी ‘पावरहाउस’ ओडिशा ने भी तेलंगाना को 7-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान सुनिश्चित कर लिया। भारतीय टीम के डिफेंडर और ओडिशा के कप्तान दिप्सन टिर्की ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिये पहला गोल दागा जबकि मौजूदा राष्ट्रीय उप कप्तान अमित रोहिदास ने भी विजेता टीम के लिए गोल किया। अन्य मैच में पुडुचेरी ने केरल को 6-0 से जबकि दिल्ली ने अरुणाचल प्रदेश को 23-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed