{"_id":"67acdbd7cf7c558267097b55","slug":"national-games-sachin-in-javelin-throw-pooja-in-high-jump-berwal-in-5000-meters-won-gold-medal-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games: भाला फेंक में सचिन, ऊंची कूद में पूजा और 5000 मीटर में बेरवाल को स्वर्ण पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games: भाला फेंक में सचिन, ऊंची कूद में पूजा और 5000 मीटर में बेरवाल को स्वर्ण पदक
Wed, 12 Feb 2025 11:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:05 PM IST
सार
यादव ने 2015 में बनाए राजिंदर सिंह के 82.23 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। यादव का 84.39 मीटर अब चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के करियर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है।
विज्ञापन
सचिन यादव
- फोटो : Instagram
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव, हरियाणा की 18 साल की ऊंची कूद खिलाड़ी पूजा सिंह और हिमाचल प्रदेश के लंबी दूरी के धावक सावन बेरवाल ने बुधवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंतिम दिन राष्ट्रीय खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीते। नीरज चोपड़ा और किशोर जेना जैसे स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में 25 साल के यादव ने अपने पांचवें और अंतिम प्रयास में भाले को 84.39 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
यादव ने 2015 में बनाए राजिंदर सिंह के 82.23 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। यादव का 84.39 मीटर अब चोपड़ा (89.94 मीटर), जेना (87.54 मीटर), शिवपाल सिंह (86.23 मीटर) और देविंदर सिंह कांग (84.57 मीटर) के बाद किसी भारतीय के कॅरिअर का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। भाला फेंक का रजत और कांस्य भी उत्तर प्रदेश के नाम रहा। रोहित यादव ने 80.47 मीटर के साथ दूसरा जबकि विकास शर्मा ने 79.33 मीटर से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमिस्त्री की बेटी पूजा ने स्वर्ण पदक को बरकरार रखा
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक राजमिस्त्री की बेटी पूजा ने 1.84 मीटर के प्रयास से 2023 सत्र में जीते महिलाओं की ऊंची कूद के स्वर्ण पदक को बरकरार रखा। उन्होंने 2022 में बंगाल की स्वप्ना बर्मन के 1.83 मीटर के राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। पूजा का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1.85 मीटर है जो राष्ट्रीय अंडर-20 रिकॉर्ड भी है। तमिलनाडु की गोबिका के (1.79 मीटर) ने रजत जबकि कर्नाटक की अभिन्या शेट्टी (1.77 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।

5000 मीटर दौड़ में बेरवाल ने जीता स्वर्ण
बेरवाल ने 13 मिनट 45.93 सेकंड के साथ पुरुष 5000 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सेना के जी लक्ष्मणन के 2015 में बनाए 13 मिनट 50.05 सेकंड के राष्ट्रीय खेलों के पिछड़ने रिकॉर्ड को बेहतर किया। यह बेरवाल का मौजूदा खेलों में दूसरा स्वर्ण और दूसरा राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड है। उन्होंने शनिवार को पुरुष 10 हजार मीटर स्पर्धा भी 28 मिनट 49.93 सेकंड के राष्ट्रीय खेलो के रिकॉर्ड समय के साथ जीती थी। हरियाणा के गगन सिंह ने 14 मिनट 00.04 सेकंड के साथ रजत पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश के सुनील डावर ने 14 मिनट 01.33 सेकंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया। महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की विथ्या रामराज ने 58.11 सेकंड के समय के साथ राष्ट्रीय खेलों का लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2022 और 2023 में भी स्वर्ण पदक जीते थे। इस स्पर्धा का 55.42 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड संयुक्त रूप से उनके और पीटी उषा के नाम है।
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण पदक गुजरात के रुचित मोरी ने 50.97 सेकंड के समय से जीता जबकि महिला गोला फेंक में पंजाब की जैस्मिन कौर ने 15.97 मीटर के प्रयास से शीर्ष स्थान हासिल किया। महिला 5000 मीटर की चैंपियन उत्तराखंड की अंकिता ध्यानी (15 मिनट 56.03 सेकंड) बनीं जबकि चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले में केरल ने तीन मिनट 25.35 सेकंड के साथ बाजी मारी।