{"_id":"63353b2ff5747650203bc201","slug":"national-games-2022-full-schedule-athletes-sports-list-and-venues-all-you-need-to-know","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games 2022: 36 स्पोर्ट्स में करीब 7000 एथलीट्स लेंगे हिस्सा, यहां जानें कौन सा इवेंट कब खेला जाएगा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Games 2022: 36 स्पोर्ट्स में करीब 7000 एथलीट्स लेंगे हिस्सा, यहां जानें कौन सा इवेंट कब खेला जाएगा
Thu, 29 Sep 2022 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Sep 2022 12:04 PM IST
सार
गुजरात पहली बार नेशनल गेम्स की मेजबानी कर रहा है। 29 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस नेशनल गेम्स में कुल 36 अलग-अलग स्पोर्टिंग इवेंट में करीब सात हजार एथलीट्स हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
36वां राष्ट्रीय खेल का मैस्कट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजबान गुजरात ने पहली बार राष्ट्रीय खेलों के लिए कोई एक स्थल निश्चित नहीं किया है। इस साल खेल गुजरात के छह शहरों में आयोजित होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े चार बजे गुजरात के अहमदाबाद में 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन करेंगे। यह उद्घाटन समारोह दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर पीएम मोदी देश के कोने-कोने से आए एथलीटों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
गुजरात पहली बार नेशनल गेम्स की मेजबानी कर रहा है। 29 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस नेशनल गेम्स में कुल 36 अलग-अलग स्पोर्टिंग इवेंट में करीब सात हजार एथलीट्स हिस्सा लेंगे। कुछ इवेंट्स की शुरुआत पहले ही हो चुकी है, वहीं कई स्पोर्टिंग इवेंट्स शुक्रवार से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में राष्ट्रीय खेल 2022 कब शुरू होंगे?
राष्ट्रीय खेल सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। तकनीकी रूप से यह आयोजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जो 20 से 24 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था।
राष्ट्रीय खेल सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहा है। तकनीकी रूप से यह आयोजन टेबल टेनिस प्रतियोगिता से शुरू हुआ, जो 20 से 24 सितंबर के बीच आयोजित किया गया था।
गुजरात के कौन से शहर इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं?
खेल गुजरात के छह शहरों- अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, ट्रैक साइकिलिंग इवेंट दिल्ली में वेलोड्रोम पर होगा।
खेल गुजरात के छह शहरों- अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, ट्रैक साइकिलिंग इवेंट दिल्ली में वेलोड्रोम पर होगा।
पिछली बार राष्ट्रीय खेल कब हुए थे?
राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था। गोवा को 2016 में अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से यह आयोजन स्थगित होता रहा।
राष्ट्रीय खेलों का पिछला संस्करण 2015 में केरल में हुआ था। गोवा को 2016 में अगले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करनी थी, लेकिन लॉजिस्टिक कारणों से यह आयोजन स्थगित होता रहा।
राष्ट्रीय खेलों के इस संस्करण में क्या कार्यक्रम हैं?
28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट्स के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की खेल टीम भी राष्ट्रीय खेलों में भाग लेगी। कुल मिलाकर 36 स्पोर्टिंग इवेंट्स हैं।
इनमें- एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, भारतीय तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच स्पोर्ट्स, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन बॉल, मल्लखंभ, नेटबॉल, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी 7s, शूटिंग, सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्टबॉल, स्क्वैश, टेबल टेनिस, टेनिस, ट्रायथेलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु और योगासन शामिल हैं।
ओपनिंग सेरेमनी के लिए तैयार अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम

राष्ट्रीय खेल 2022 को कहां लाइव देख सकते हैं?
खेलों का दूरदर्शन स्पोर्ट्स और प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
खेलों का दूरदर्शन स्पोर्ट्स और प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।
ये है राष्ट्रीय खेलों का पूरा कार्यक्रम
- टेबल टेनिस: 20 से 24 सितंबर
- कबड्डी: 26 सितंबर से 1 अक्तूबर
- नेटबॉल: 26 सितंबर से 30 सितंबर
- रग्बी 7s: 28 सितंबर से 30 सितंबर
- शूटिंग (राइफल और पिस्टल): 29 सितंबर से 3 अक्तूबर
- शूटिंग (शॉटगन): 30 सितंबर से 7 अक्तूबर
- कुश्ती: 30 सितंबर से 2 अक्तूबर
- ट्रायथलॉन: 30 सितंबर से 2 अक्तूबर
- तीरंदाजी: 30 सितंबर से 6 अक्तूबर
- खो-खो: 30 सितंबर से 4 अक्तूबर
- लॉन बाउल्स: 26 सितंबर से 3 अक्तूबर
- टेनिस: 29 सितंबर से 5 अक्तूबर
- रोलर स्पोर्ट्स - स्केटबोर्डिंग: 30 सितंबर और 1 अक्तूबर
- रोलर स्पोर्ट्स - स्केटिंग: 30 सितंबर और 2 अक्तूबर
- फेंसिंग: 30 सितंबर से 4 अक्तूबर
- जिम्नास्टिक: 30 सितंबर से 4 अक्तूबर
- भारोत्तोलन: 30 सितंबर से 4 अक्तूबर
- रोइंग: 30 सितंबर से 3 अक्तूबर
- फुटबॉल (महिला): 1 अक्तूबर से 10 अक्तूबर
- सायकिलिंग (ट्रैक): 1 अक्तूबर से 4 अक्तूबर
- स्क्वैश: 1 अक्तूबर से 5 अक्तूबर
- बैडमिंटन: 1 अक्तूबर से 6 अक्तूबर
- बास्केटबॉल 3×3: 1 अक्तूबर से 3 अक्तूबर
- बास्केटबॉल 5×5: 1 अक्तूबर से 6 अक्तूबर
- फुटबॉल (पुरुष): 2 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- एक्वेटिक्स: 2 अक्तूबर से 8 अक्तूबर
- हॉकी: 2 अक्तूबर से 9 अक्तूबर
- बॉक्सिंग: 5 अक्तूबर से 12 अक्तूबर
- योगासन: 6 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- गोल्फ: अक्तूबर 6 से 9 अक्तूबर
- मल्लखंभ: 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- सॉफ्ट टेनिस: 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- जूडो: 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- साइकिलिंग (सड़क): 8 अक्तूबर और 9 अक्तूबर
- वुशु: 8 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- कैनोइंग: 10 अक्तूबर और 11 अक्तूबर
- एथलेटिक्स: 30 अक्तूबर से 4 अक्तूबर
- सॉफ्टबॉल: 7 अक्तूबर से 11 अक्तूबर
- बीच वॉलीबॉल: 6 अक्तूबर से 9 अक्तूबर
- वॉलीबॉल: 8 अक्तूबर से 12 अक्तूबर