फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Murali Sreeshankar won silver in Asian Athletics Championship in long jump got ticket for Paris Olympics

Paris Olympics: लंबी कूद में श्रीशंकर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत, पेरिस ओलंपिक का मिला टिकट

Sat, 15 Jul 2023 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jul 2023 09:44 PM IST
सार

श्रीशंकर ने पिछले महीने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन दौर के दौरान 8.41 मीटर की कूद से अगस्त में होने वाली बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ कूद भी रही।

विज्ञापन
Murali Sreeshankar won silver in Asian Athletics Championship in long jump got ticket for Paris Olympics
मुरली श्रीशंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लंबी कूद के एथलीट मुरली श्रीशंकर ने शनिवार (15 जुलाई) को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। उन्होंने 8.37 मीटर की कूद लगाई। यह उनके करियर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर श्रीशंकर ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। चौबीस साल के श्रीशंकर ने अपने अंतिम राउंड की 8.37 मीटर की कूद से ओलंपिक क्वालिफिकेशन हासिल किया।
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक के लिए मानक 8.27 मीटर का है और क्वालिफिकेशन समय एक जुलाई से शुरू हुआ। चीनी ताइपे के यु टांग लिन ने चौथे राउंड में 8.40 मीटर की कूद से स्वर्ण पदक जीता जो इस सत्र में विश्व का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। श्रीशंकर ने पिछले महीने राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन दौर के दौरान 8.41 मीटर की कूद से अगस्त में होने वाली बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर लिया था। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ कूद भी रही।
विज्ञापन


400 मीटर बाधा दौड़ में संतोष ने जीता कांस्य
भारत के अन्य एथलीट संतोष कुमार ने पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 49.09 सेकंड के सर्वश्रेष्ठ समय से कांस्य पदक अपने नाम किया। संतोष ने 400 मीटर बाधा दौड़ में इस साल का भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ समय निकाला। वह स्वर्ण पदक विजेता कतर के मोहम्मद हमेमेडा बासेम (48.64 सेकंड) और जापान के युसाकू कोडामा (48.96 सेकंड) से पीछे रहे। इस 25 साल के एथलीट का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 49.49 सेकंड का था जो उन्होंने पिछले साल हासिल किया था। एक अन्य भारतीय यशास पलकशा ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था लेकिन वह रेस में नहीं दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई चैंपियनशिप में किसी भी भारतीय ने पुरुष वर्ग की 400 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक नहीं जीता है। जोसफ अब्राहिम का 2009 चरण में रजत पदक किसी भी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, जिन्होंने 2007 में कांस्य पदक भी जीता था। एमपी जाबिर ने पिछले दो चरण में कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed