फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Murali Sreeshankar expected to hog the limelight at the National Inter-State Senior Athletics Championships

Inter-State Athletics: श्रीशंकर राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स में बिखेरेंगे चमक, नीरज-जेना नहीं होंगे शामिल

Tue, 19 Aug 2025 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Aug 2025 10:11 PM IST
सार

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप से भारतीय खिलाड़ियों के पास विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने का अंतिम मौका मिलेगा। टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए ज्यादातर स्पर्धाओं की क्वालिफिकेशन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। 

विज्ञापन
Murali Sreeshankar expected to hog the limelight at the National Inter-State Senior Athletics Championships
मुरली श्रीशंकर - फोटो : PTI

विस्तार

लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, फर्राटा धावक अनिमेश कुजूर और भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी जैसे अनुभवी एथलीट बुधवार से शुरू होने वाली राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेंगे। इस पांच दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इससे भारतीय खिलाड़ियों के पास विश्व चैंपियनशिप में जगह बनाने का अंतिम मौका मिलेगा। टोक्यो में 13 से 21 सितंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए ज्यादातर स्पर्धाओं की क्वालिफिकेशन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। 
विज्ञापन


इस आयोजन में हालांकि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, स्टीपलचेज धावक अविनाश साबले और पारुल चौधरी, बाधा धाविका ज्योति याराजी और कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक लंबी दूरी के धावक गुलबीर सिंह भाग नहीं लेंगे। चोपड़ा अपने विश्व चैंपियनशिप खिताब का बचाव करने की तैयारी में विदेश में अभ्यास और प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन्होंने 28 अगस्त को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। साबले चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर है जबकि ज्योति, पारुल और गुलबीर विश्व चैंपियनशिप का टिकट पक्का करने के बाद विदेश में अभ्यास कर रहे हैं। श्रीशंकर चोट के वापसी के बाद शानदार लय में है लेकिन लंबे समय तक खेल से दूर रहने के कारण उन्हें रेस टू टोक्यो रैंकिंग नहीं मिली है। ऐसे में उन्हें विश्व चैंपियनशिप का टिकट पक्का करने के लिए 8.27 मीटर की बाधा को पार करनी होगी। मौजूदा सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8.13 मीटर का रहा है।
विज्ञापन


ओडिशा के धावक कुजूर के नाम 100 मीटर (10.18 सेकंड) और 200 मीटर (20.32 मीटर) का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है और वह विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ में है। वह यहां सिर्फ 200 मीटर में चुनौती पेश करेंगे। वह इसमें रोड टू टोक्यो रैंकिंग में 42वें स्थान पर है। शीर्ष 48 स्थान वाले खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करेंगे। अनु रानी भी रोड टू टोक्यो रैंकिंग में 28वें स्थान पर है। भाला फेंक में शीर्ष 36 खिलाड़ी टोक्यो के लिए क्वालिफाई करेंगे। 32 साल की एशियाई खेलों की यह चैंपियन पिछले कुछ आयोजनों में 60 मीटर की दूरी तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज चोपड़ा और किशोर जेना की अनुपस्थिति के बावजूद, पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में कई युवा खिलाड़ी देखने को मिलेंगे, जिन्होंने पहले ही 80 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है। इनमें सचिन यादव, रोहित यादव, यशवीर सिंह, साहिल सिलवाल, विक्रांत मलिक और शिवम लोहकारे शामिल हैं। पुरुषों की त्रिकूद स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रवीण चित्रावल और अब्दुल्ला अबू बकर के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद है, जबकि गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर अपनी लय को फिर से हासिल करने की उम्मीद करेंगे। चित्रावल ने विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed