फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ms dhoni named his daughter ziba

कप्तान धोनी ने ऑस्ट्रेलिया से रखा अपनी बेटी का फारसी नाम

Tue, 10 Feb 2015 08:28 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Feb 2015 08:28 AM IST
विज्ञापन
ms dhoni named his daughter ziba

यह तो आपको पता होगा कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के घर में एक बेटी ने जन्म लिया है। गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में साक्षी ने शुक्रवार की रात एक नन्ही परी को जन्म दिया।

विज्ञापन


इस वक्त कप्तान धोनी अपनी टीम के साथ वर्ल्ड कप मिशन के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में है। धोनी के पापा बनने के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर बिश्वरूप डे ने कहा था कि धोनी ने सुबह के सत्र में मैदान में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और वह रात में टीम डीनर पर भी मौजूद थे।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने अपने पापा बनने के बारे में किसी से भी खुलकर कुछ साझा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस वक्त धोनी का ध्यान सिर्फ वर्ल्ड कप मिशन पर है। उन्होंने न ही अभ्यास सत्र छोड़ा है और न ही तुरंत भारत लौटने की मांग की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया इस बार अपना खिताब बचाने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धोनी ने अपनी बेटी को दिया फारसी नाम

ms dhoni named his daughter ziba

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी ने अपनी बेटी को नाम ‌दे दिया है। सूत्रों के अनुसार धोनी ने ही अपनी बेटी को नाम दिया है। इससे पहले धोनी की सास और साक्षी की मां ने कहा था कि धोनी और उनकी बेटी ही अपनी बेटी को नाम देंगे।

धोनी ने अपनी बेटी का नाम 'जिबा' रखा है। जिबा एक फारसी शब्द है। जिसका शाब्दिक अर्थ 'सुन्दर' होता है।

आपको बता दें‌ कि 2010 में धोनी ने अपनी बचपन की दोस्त साक्षी के साथ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शादी रचाई थी। उनकी शादी में सुरेश रैना, हरभजन सिंह, आर पी सिंह के अलावा कई क्रिकेटर और फिल्मी जगह से जान अब्राहम समेत कई हस्तियां आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed