फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ms dhoni and sehwag praised maxwell

मैक्सवेल की तारीफ में धोनी से आगे निकल गए वीरू

Fri, 09 May 2014 12:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 May 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
ms dhoni and sehwag praised maxwell

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 7 में जिस तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे विपक्षी गेंदबाजों के लिए वह सिरदर्द साबित तो हो रहे हैं लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


उनके मुरीदों में न सिर्फ क्रिकेटप्रेमी ही हैं बल्कि उनके आगे पस्त हो जाने वाले विपक्षी टीमों के खिलाड़ी भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ऐसा ही एक नया नाम है जिन्होंने इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। लेकिन इस बार मैक्सवेल के साथ एक ही टीम से खेल रहे वीरेंद्र सहवाग तो उनकी तारीफ में धोनी से भी आगे निकल गए।

विज्ञापन

धोनी ने भी माना मैक्सवेल का लोहा

ms dhoni and sehwag praised maxwell

आईपीएल के सातवें संस्करण में बैट से आग उगल रहे किंग्स इलेवन पंजाब के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बल्‍लेबाजी का लोहा कप्तान धोनी ने भी मान ली है।

दो बार आईपीएल पर कब्जा जमा चुकी चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के कप्तान धोनी ने मैक्सवेल की तुलना भारत के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से की है।

मैक्सवेल अभी तक 7 मैचों में कुल 435 रन बनाकर टूर्नामेंट में शीर्ष रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। मैक्सवेल ने बुधवार को चेन्नई के खिलाफ 38 गेंद में 90 रन की विस्फोटक पारी खेल चुन्नई को हारने के लिए मजबूर कर दिया था।

मैक्सवेल के दीवाने हो गए कप्तान धोनी

ms dhoni and sehwag praised maxwell

ग्लेन मैक्सवेल की विस्फोटक पारी से प्रभावित धोनी ने कहा, "मैक्सवेल की यह पारी और खेल का तरीका उन्हें सचिन और सहवाग के समकक्ष खड़ा करता है।"

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में अपने स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश धोनी ने कहा, "पहले 10 ओवर में हमने मात्र 70 रन दिए लेकिन अगले 10 ओवरों में स्पिनरों ने बहुत रन लुटाए और मैच हमारे हाथ से निकल गया।"

धोनी ने साथ ही कहा कि मैच में बने रहने के लिए टीम को ठोस और अच्छी शुरुआत की जरूरत थी पर ड्वेन स्मिथ और रविंद्र जडेजा के जल्दी आउट होने से टीम के लिए स्थिति कठिन हो गई।

विज्ञापन

मुझसे-गेल से भी ज्यादा खतरनाक है यह बल्‍लेबाज

ms dhoni and sehwag praised maxwell

भले ही चेन्‍नई के कप्तान धोनी मैक्सवेल को सचिन और सहवाग के बराबर मानते हों लेकिन वीरू ने कहा कि मैक्सवेल उनसे और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल से भी ज्यादा खतरनाक हैं।

सहवाग ने कहा, "मैक्सवेल जब मैदान पर उतरते हैं तो चौकों और छक्कों की बरसात हो जाती है। उनके लिए गेंदबाज या फील्डर कोई मायने नहीं रखता है। उनको ऐसे खेलते देखना वाकई सुखद है।"

वीरू से उनकी पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण है पर जल्दी ही वह फॉर्म में लौटेंगे। सहवाग ने साथ ही यह भी बताया कि आईपीएल में खेल रहे कुछ युवा खिलाड़ियों संदीप शर्मा, सीएसके के मोहित शर्मा और केकेआर के सूर्य कुमार यादव से वह काफी प्रभावित हैं। उन्होंने पंजाब के ही संदीप शर्मा की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का खिलाड़ी बताया।

यूं ही नहीं हो रही मैक्सवेल की तारीफ

ms dhoni and sehwag praised maxwell

आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ यूं ही नहीं हो रही है। इसके पीछे उनकी धमाकेदार बल्‍लेबाजी भी अहम कारण है। टूर्नामेंट के 7 मैचों में 435 रन बना चुके हैं और वह इस मामले में सबसे आगे चल रहे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण उनके पास ऑरेंज कैप भी है।

इसके अलावा 7 मैच में 4 बार अर्धशतक लगाए जिसमें वह तीन बार शतक से चूक गए। वह तीन बार नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए। टूर्नामेंट में उनका सर्वाधिक स्कोर 95 रन है।

साथ ही चौके-छक्के लगाने के मामले में बाकी बल्‍लेबाजों से वह काफी आगे हैं। वह अब तक 27 छक्कों के अलावा 41 चौके भी  जमा चुके हैं। दोनों ही मामलों में वह आगे चल रहे हैं। चेन्‍नई के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने महज 38 गेंदों में 90 रनों की धुआंधार पारी खेली थी।

मैक्सवेल बनाम क्रिस गेल और डीविलियर्स

ms dhoni and sehwag praised maxwell

शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर बंगलोर की टीम आमने-सामने होंगी तो दर्शकों की निगाहें मुख्य रूप से ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस गेल के साथ ही एबी डीविलियर्स पर होगी।

मैक्सवेल जहां लगातार तूफानी पारी खेल अपनी टीम पंजाब को शीर्ष पर बनाए हुए हैं वहीं बंगलोर के लिए गेल अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। डीविलियर्स ने भले ही कुछ लाजवाब पारी खेली हैं लेकिन अन्य बल्लेबाजों की नाकामी के कारण बंगलोर अभी भी मुश्किल में है।

पंजाब के 7 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं जबकि बंगलोर लगातार हार रही है और 7 में से वह केवल 3 मैच ही जीत सकी है और वह पांचवें स्थान पर खिसक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed