{"_id":"67fab91e1f03f85240076377","slug":"mohun-bagan-super-giant-won-the-isl-cup-defeating-bengaluru-fc-2-1-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISL Cup: मोहन बागान सुपर जाएंट ने जीता आईएसएल कप, बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISL Cup: मोहन बागान सुपर जाएंट ने जीता आईएसएल कप, बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराया
Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
सार
मोहन बागान की टीम आईएसएल के इतिहास में एक ही सत्र में लीग विजेता शील्ड और आईएसएल कप जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। मुंबई सिटी ने 2020-21 में यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मोहन बागान सुपर जाइंट ने शनिवार को फाइनल में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल में दोहरी सफलता हासिल कर ली। मोहन बागान ने लीग विजेता शील्ड के बाद आईएसएल कप भी अपने नाम कर लिया।
पहला हाफ गोल रहित बराबर रहने के बाद 49वें मिनट में मोहन बागान के अल्बर्टो रोड्रिग्ज के आत्मघाती गोल से बेंगलुरू एफसी ने बढ़त बनाई लेकिन जेसन कमिंग्स ने 72वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहा।
मैच इसके बाद अतिरिक्त समय में खिंचा और जेमी मैकलारेन ने अतिरिक्त समय के छठे मिनट में गोल दागकर मोहन बागान सुपर जाइंटस की जीत सुनिश्चित की। मोहन बागान की टीम आईएसएल के इतिहास में एक ही सत्र में लीग विजेता शील्ड और आईएसएल कप जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। मुंबई सिटी ने 2020-21 में यह कारनामा किया था।