{"_id":"14615d1e-47b1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mirabai-chanu-and-santoshi-wins-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरा बाई, संतोषी को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मीरा बाई, संतोषी को नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Dec 2012 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मणिपुर की मीराबाई चानू और आंध्र प्रदेश की मात्सा संतोषी ने नेशनल रिकॉर्ड बनाते हुए अपने नाम स्वर्ण पदक किए।
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम ऑडीटोरियम में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में मीरा बाई ने 48 किलो में स्नैच में 73, क्लीन एंड जर्क में 91 और टोटल में 164 किलो वजन उठाकर तीन नेशनल रिकॉर्ड के साथ तीन स्वर्ण जीते। पंजाब की हर्षदीप कौर को 142 किलो के साथ रजत मिला।
विज्ञापन
ठीक यही कारनामा मात्सा संतोषी ने करके दिखाया। उन्होंने 53 किलो भार में स्नैच में 78, क्लीन एंड जर्क में 103 और कुल 181 किलो वजन के साथ तीन स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
दूसरी ओर इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव यादव के मुताबिक रविवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया गया कि फेडरेशन विरोधी गतिविधियों के चलते बलबीर भाटिया, बीआर गुलाटी पर आजीवन और एसएस राव पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।