{"_id":"266090ba-3010-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ministry-will-revoke-boxing-federation-recognition","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रालय बॉक्सिंग फेडरेशन की रद्द करेगा मान्यता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मंत्रालय बॉक्सिंग फेडरेशन की रद्द करेगा मान्यता
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
Updated Fri, 16 Nov 2012 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल मंत्रालय ने एमेच्योर इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन (एआईबीएफ) की मान्यता रद्द करने की तैयारी कर ली है। इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए खड़े हुए अभय सिंह चौटाला की अगुवाई वाली इस फेडरेशन पर यह कार्रवाई मंत्रालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने के चलते की जाएगी। यही नहीं मंत्रालय ने हाल ही में गठित विजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार नवगठित बॉक्सिंग फेडरेशन को मेघालय बॉक्सिंग एसोसिएशन समेत कई अन्य शिकायतें मिलने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब उन्हें 12 नवंबर तक दाखिल करना था। लेकिन फेडरेशन की ओर से इसका जवाब मंत्रालय को अब तक दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मंत्रालय ने चौटाला की चेयरमैनशिप व उनके दामाद अभिषेक मटोरिया की अध्यक्षता वाली फेडरेशन की मान्यता रद्द करने का मन बना लिया। इस पर सोमवार तक अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। फेडरेशन की मान्यता रद्द होने पर चौटाला की आईओए चुनावी मुहिम को झटका लग सकता है।
विज्ञापन
हालांकि आईओए का अंदरूनी मामला होने के चलते मंत्रालय इस मामले में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा। मंत्रालय को शिकायत की गई थी कि पटियाला में हुए फेडरेशन के चुनाव चौटाला को चेयरमैन बनाकर उन्हें वोटिंग अधिकार दिया गया। जबकि इस संबंध में कई सदस्यों की राय भी नहीं ली गई।
वहीं मंत्रालय को विजय मल्होत्रा का एएआई का अध्यक्ष बनने पर भी एतराज है। सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक मल्होत्रा फेडरेशन के चुनाव में नहीं लड़ने के योग्य नहीं थे। बावजूद इसके वह 80 साल की उम्र में चुनाव लड़े और जीते। मंत्रालय फेडरेशन से गाइडलाइंस के अनुसार चुनाव नहीं कराने का जवाब मांगेगा।