{"_id":"685ab3698c4ecc258d090ec6","slug":"minister-of-state-for-youth-affairs-and-sports-raksha-khadse-paid-surprise-visit-to-sai-centre-in-agartala-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Khadse: अचानक अगरतला के साई केंद्र पहुंचीं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Raksha Khadse: अचानक अगरतला के साई केंद्र पहुंचीं खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे, सुविधाओं का लिया जायजा
Tue, 24 Jun 2025 07:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:47 PM IST
सार
साई के खेल प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) के दौरे पर खडसे ने अभ्यास सुविधाओं, कोचों के काम और खिलाड़ियों की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
रक्षा खडसे
- फोटो : Raksha Khadse X
विस्तार
खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे मंगलवार को अचनाक ही अगरलता के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा करने पहुंचीं। उन्होंने औचक दौरे के दौरान सुविधाओं का जायजा लिया और खिलाड़ियों को परेशानी को सुना। खडसे इस समय सरकार की पूर्वोत्तर संपर्क सेतु संवाद पहल के तहत त्रिपुरा के दौरे पर हैं।
साई के खेल प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) के दौरे पर खडसे ने अभ्यास सुविधाओं, कोचों के काम और खिलाड़ियों की प्रगति का जायजा लिया। मंत्रालय के अनुसार, खेल राज्यमंत्री ने एसटीसी केंद्र की अत्याधुनिक सुविधाओं का मुआयना किया।
अगरतला स्थित केंद्र जिम्नास्टिक पर केंद्रित है। खडसे ने केंद्र में अभ्यास उपकरणों, होस्टल सुविधाओं, खिलाड़ियों की खुराक, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहायता सेवा का जायजा लिया। उन्होंने बाद में कहा, भारत का भविष्य इन युवाओं के हाथ में है। केंद्र सरकार इनके साथ है और इनकी सफलता के लिए प्रतिबद्ध है।