Mike Tyson: बाउट से पहले माइक टाइसन ने जैक पॉल को मारा थप्पड़, टीम के सदस्यों ने किया बीच-बचाव, देखें वीडियो
यह घटना तब घटित हुई जब पॉल से बाउट से पहले टाइसन को उकसाने की कोशिश की, जिस पर इस 58 वर्षीय मुक्केबाज ने उन्हें थप्पड़ मारा। इसके बाद दोनों मुक्केबाजों की टीम के सदस्यों ने बीच-बचाव किया जिससे मामला ज्यादा नहीं बढ़ सका।
विस्तार
MIKE TYSON HITS JAKE PAUL AT THE WEIGH IN #PaulTyson
— Netflix (@netflix) November 15, 2024
--
LIVE ON NETFLIX
FRIDAY, NOVEMBER 15
8 PM ET | 5 PM PT pic.twitter.com/kFU40jVvk0
अपनी तैयारियों पर टाइसन ने कहा, मुझे महसूस हुआ है कि मैं पहले से ज्यादा कठिन प्रतिद्वंद्वी बन गया हूं। जब मैंने पहले इस मुकाबले के लिए हामी भरी तो मैंने सोचा कि मैं क्या कर रहा हूं। लेकिन मैं यहां हूं।