माइकल शूमाकर की मेडिकल फाइल चुराने वाले की मौत!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्युरिख में अभियोजन पक्ष के वकील ने एक बयान जारी कर कहा, "सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन शूमाकर की मेडिकल फाइलों को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए इस व्यक्ति को बुधवार को पुलिस हिरासत में फांसी से लटका हुआ पाया गया।"
गत वर्ष शूमाकर को प्रेंच एल्पस में स्कीइंग के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई थी जिसके बाद से वह अस्पताल में थे। हाल ही में शूमाकर की तबीयत में सुधार आया है।
मरने वाले व्यक्ति का नाम उजागर नहीं
मरने वाले व्यक्ति का नाम उजागर नहीं हुआ है लेकिन वह स्विस हेलीकाप्टर कंपनी रेगा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत था।
इस कंपनी की मदद से ही 16 जून को माइकल शूमाकर को ग्रेनोबल अस्पताल से लुसाने के यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था।
बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति से बुधवार को ही मामले में पूछताछ की जानी थी। हालांकि यह व्यक्ति अब तक आरोपों से इनकार करता रहा था। कैंटोनल वकील ने कहा, "हमें नहीं लगता है कि इस व्यक्ति की मौत में कोई और शामिल है।"
फ्रेंच अखबार ने जुलाई में एक खबर में दावा किया था कि यूरोपीय मीडिया को शूमाकर के मेडिकल दस्तावेजों की 67,200 डॉलर की कीमत पर पेशकश की गई है। इसके अलावा अखबार ने ज्युरिख स्थित हेलीकाप्टर कंपनी के कंप्यूटर के आईपी एड्रेस से इस जानकारी के लीक होने का दावा किया था।