फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Medal assured for the first time in Asia Badminton Team Championship Indian women team defeated Hong Kong

Badminton: एशिया टीम चैंपियनशिप में पहली बार पदक पक्का, भारतीय महिला टीम ने हॉन्ग कॉन्ग को हराया

Fri, 16 Feb 2024 08:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 08:14 PM IST
सार

शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन को हराकर ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, अस्मिता चालिहा और अश्विनी पोनप्पा तथा तनीषा क्रास्टो की युगल जोड़ी की जीत के दम पर हांगकांग को हराया। 

विज्ञापन
Medal assured for the first time in Asia Badminton Team Championship Indian women team defeated Hong Kong
पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में हॉन्ग कॉन्ग पर 3-0 की जीत के साथ बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) में अपना ऐतिहासिक पहला पदक पक्का किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन को हराकर ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बाद भारत ने दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, अस्मिता चालिहा और अश्विनी पोनप्पा तथा तनीषा क्रास्टो की युगल जोड़ी की जीत के दम पर हांगकांग को हराया। 
विज्ञापन


चोट के कारण लंबे समय बाद वापसी करते हुए सिंधू ने अपने से निचली रैंकिंग वाली लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ कड़े मुकाबले में 21-7, 16-21, 21-12 से जीत दर्ज की। इसके बाद तनीषा और अश्विनी की महिला युगल जोड़ी ने येयुंग एनगा टिंग और येयुंग पुई लैम की दुनिया की 18वें नंबर की जोड़ी को 35 मिनट में 21-10, 21-14 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। अस्मिता ने येयुंग सुम यी पर 21-12, 21-13 की आसान जीत से भारत की जीत सुनिश्चित की और टीम के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का किया। अब भारत का मुकाबला शीर्ष वरीय जापान और चीन के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन


सिंधू को दी सिन ने टक्कर
सिंधू ने दुनिया की 77 वें नंबर की लो सिन के खिलाफ पहले गेम में अच्छी शुरुआत करते 11-1 की बढ़त बना ली लेकिन इसके बाद विपक्षी खिलाड़ी ने चुनौती पेश की और सिंधू ने छह अंक गंवाए लेकिन दूसरे गेम में कड़ा मुकाबला हुआ। एक समय स्कोर 10-10 था। सिंधू को लय बनाए रखने में दिक्कत हो रही थी। लो सिन ने 15-10 की बढ़त बना ली और गेम अपने कब्जे में कर मैच को निर्णायक गेम की ओर मोड़ दिया। तीसरे गेम में सिंधू ने 5-1 की बढ़त बनाई। लंबी रैलियां देखने को मिलीं। सिंधू ने अपने शॉटों की विविधता से 17-8 की बढ़त बनाई। सिंधू के पास नौ मैच प्वाइंट थे और सिन के खिलाफ दूसरे पर उन्होंने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच ने की टीम की तारीफ
भारतीय कोच विमल कुमार ने कहा, ''यह महिला टीम के लिए एक सहज परिणाम है। मैं उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। ड्रिफ्ट के कारण एक छोर से मुश्किल होने के कारण सिंधू को थोड़ा जूझना पड़ा लेकिन यह एक अच्छा परिणाम है, हम सेमीफाइनल में हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed