फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mason Mount joins Manchester United gets Ronaldo jersey number Argentina legend angel Di Maria joins Benfica

Football: मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़े मेसन माउंट, मिला रोनाल्डो की जर्सी का नंबर; बेनफिका में शामिल अर्जेंटीना

Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jul 2023 06:11 PM IST
सार

Mason Mount joins Manchester United: माउंट बचपन में ही चेल्सी के साथ जुड़ गए थे। क्लब के साथ उनका जुड़ाव 18 साल तक रहा। इस दौरान उन्होंने चेल्सी को चैंपियंस लीग, यूईएफए सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप जीतने में मदद की।

विज्ञापन
Mason Mount joins Manchester United gets Ronaldo jersey number Argentina legend angel Di Maria joins Benfica
मेसन माउंट, एंजेल डी मारिया - फोटो : Instagram

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार मिडफील्डर मेसन माउंट ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ करार किया है। माउंट ने हाल ही में चेल्सी क्लब छोड़ने का एलान किया था। वह इस सीजन में मैनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 24 वर्षीय माउंट ने पांच साल के लिए करार किया है। उनका अनुबंध मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ 2028 तक रहेगा। इसमें एक साल बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है।
विज्ञापन


माउंट को बेचने पर चेल्सी को 55 मिलियन पाउंड स्टर्लिंग (करीब 574 करोड़) मिलेंगे। माउंट बचपन में ही चेल्सी के साथ जुड़ गए थे। क्लब के साथ उनका जुड़ाव 18 साल तक रहा। इस दौरान उन्होंने चेल्सी को चैंपियंस लीग,  यूईएफए सुपर कप और फीफा क्लब विश्व कप जीतने में मदद की। माउंट ने 2021 चैंपियंस लीग के फाइनल में चेल्सी के लिए एक असिस्ट किया था। तब काई हार्वत्ज के गोल की बदौलत क्लब ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Manchester United (@manchesterunited)

विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर-7 जर्सी पहनेंगे मेसन माउंट
माउंट की जर्सी पर प्रतिष्ठित 7 नंबर लिखा होगा। इस नंबर की जर्सी को मैनचेस्टर यूनाइटेड में माइकल ओवेन, डेविड बेखम और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज पहन चुके हैं। रोनाल्डो के जाने के बाद यह नंबर खाली था। इसके लिए मैनचेस्टर यूनाइटेड को एक स्टार खिलाड़ी की तलाश थी। माउंट ने करार के बाद कहा, ''जिस क्लब में आप बड़े हुए हैं उसे छोड़ना कभी आसान नहीं होता है, लेकिन मैनचेस्टर यूनाइटेड मेरे करियर के अगले चरण के लिए एक नई चुनौती प्रदान करेगा।''

View this post on Instagram

A post shared by Fabrizio Romano (@fabriziorom)



अपने पुराने क्लब से जुड़े एंजेल डी मारिया
अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी एंजेल डी मारिय ने अपने पुराने क्लब बेनफिका के साथ करार कर लिया है। फुटबॉल पत्रकार फैब्रिजियो रोमानो के मुताबिक, डी मारिया ने एक साल के लिए क्लब के साथ अनुबंध किया है। वह 2007 से 2010 तक पुर्तगाल के इस क्लब के साथ थे। डी मारिया दिसंबर 2022 में विश्व कप जीतने वाली अर्जेंटीना की टीम में शामिल थे। उन्होंने फाइनल में एक शानदार गोल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed