फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mary Pierce: Grand Slam winner Mary Pierce to cheer the runners of Tata Steel Kolkata 25

Mary Pierce: ग्रैंड स्लैम विजेता मैरी पियर्स टाटा स्टील कोलकाता 25के धावकों का बढ़ाएंगी उत्साह

Mon, 28 Nov 2022 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Nov 2022 04:10 PM IST
सार

टीएसके 25के की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसने पूर्वी भारत में एक क्रांति की शुरुआत की। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस का सातवां संस्करण 18 दिसंबर को कोलकाता में होगा।

विज्ञापन
Mary Pierce: Grand Slam winner Mary Pierce to cheer the runners of Tata Steel Kolkata 25
मैरी पीयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैरी पियर्स की प्रेरक उपस्थिति अगले महीने 2022 टाटा स्टील कोलकाता 25के (टीएसके 25के) में धावकों को बढ़ावा देगी। पूर्व ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन को रेस के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल द्वारा इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर नामित किया गया है।

विज्ञापन


टीएसके 25के की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसने पूर्वी भारत में एक क्रांति की शुरुआत की। इस वर्ल्ड एथलेटिक्स एलीट लेबल रोड रेस का सातवां संस्करण 18 दिसंबर को कोलकाता में होगा। उल्लेखनीय है कि विश्व नंबर 3 पर पहुंचीं, और फ्रेंच ओपन एकल (2000) जीतने वाली अंतिम फ्रांसीसी खिलाड़ी पियर्स ने कहा- दौड़ना सबसे सरल और सार्वभौमिक खेल है।
विज्ञापन


10K-Mary Pierce | Deccan Herald

महामारी ने अच्छे स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के महत्व को समझाया है। दौड़ने से जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। यह व्यक्ति को धैर्य और दृढ़ रहना भी सिखाता है। मैं टीएसके 25के का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा स्टील लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी ने कहा- हमें खुशी है कि दिग्गज मैरी पियर्स पूर्वी भारत के सबसे बड़े रनिंग फेस्टिवल टाटा स्टील कोलकाता 25के के इंटरनेशनल इवेंट एंबेसडर के रूप में सिटी ऑफ जॉय में शामिल होंगी। हमें यकीन है कि हमारे कार्यक्रम के साथ उनका जुड़ाव समावेशी और विविध भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा दौड़ने और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों को प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed