{"_id":"6865185b6dea94b79106bb86","slug":"manolo-marquez-quits-as-india-football-head-coach-after-mutual-agreement-with-aiff-know-details-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manolo Marquez: 13 महीने के अंदर दूसरे कोच ने तोड़ा भारतीय फुटबॉल टीम से नाता, मनोलो मार्केज ने छोड़ा पद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Manolo Marquez: 13 महीने के अंदर दूसरे कोच ने तोड़ा भारतीय फुटबॉल टीम से नाता, मनोलो मार्केज ने छोड़ा पद
Wed, 02 Jul 2025 05:01 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:01 PM IST
सार
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच मनोलो मार्केज ने राष्ट्रीय महासंघ के साथ 'आपसी सहमति' से पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
मनोलो मार्केज
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच मनोलो मार्केज ने अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) के साथ 'आपसी सहमति' से पद से इस्तीफा दे दिया है। 13 महीने के अंदर दूसरे कोच ने भारतीय फुटबॉल टीम से नाता तोड़ लिया है। इससे पहले इगोर स्टिमैक को राष्ट्रीय संघ ने पिछले साल कोच पद से बर्खास्त किया था।
55 वर्षीय मार्केज को पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। एआईएफएफ ने उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया था। हालांकि, अचानक से उन्होंने एआईएफएफ से आपसी सहमति के बाद इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
55 वर्षीय मार्केज को पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। एआईएफएफ ने उन्हें तीन साल के लिए राष्ट्रीय टीम का कोच बनाया था। हालांकि, अचानक से उन्होंने एआईएफएफ से आपसी सहमति के बाद इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन