फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers win wrestling and Deepak goes to Indonesia

कुश्ती के मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाया दमखम, इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए दीपक

Wed, 03 Oct 2018 10:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 03 Oct 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers win wrestling and Deepak goes to Indonesia
जसपुर में कुश्ती लड़ते पहलवान। - फोटो : Amar Ujala

सहारनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जिला स्तरीय जूनियर पुरुष एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें जिले भर के पहलवानों ने प्रतिभाग करते हुए दमखम दिखाया। पहले दिन विभिन्न भार वर्गों के बीच हुए मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।  

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, राजकुमार राजू और डॉ. एके गुप्ता ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन पुरुषों में रोपिन कुमार, गौतम कुमार, रविपाल, अर्जुन कर्णवाल, जितेंद्र कुमार, अंकित राठी, सचिन प्रजापति, मोइन मलिक, मोनू यादव, महेश कुमार, शुभम सैनी और अनुज कुमार ने अपने-अपने वर्ग में जीत हासिल की। महिलाओं में सुहानी, शगुन, महसर मलिक और आयुषी अपने-अपने वर्ग में विजेता बनी। निर्णायकों में आदेश चौधरी, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अमन चौहान, अंजुम, अजय कुमार, रुपये कुमार और अजय कुमार शामिल रहे। प्रतियोगिता के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, पुष्कर सिंह, सोनी, शिवा पालीवाल, प्रवीण यादव, लाल धर्मेंद्र प्रताप, मुस्तकीम अंसारी, प्रवीण चौधरी, दीपक गुप्ता, यशपाल पुंडीर, जिंदा हसन, पारस, जयेंद्र बालियान, जगमोहन दास, नीरू त्यागी, विजय वर्मा, अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे। दूसरे दिन के मुकाबले बृहस्पतिवार की सुबह दस जे से होंगे।

विज्ञापन

इंडोनेशिया के लिए रवाना हुए दीपक  

एशियन पैरा गेम्स छह से 13 अक्तूबर तक इंडोनेशिया के जकार्ता में होंगे। जूडो स्पर्धा के लिए जिला जूडो संघ सहारनपुर के संस्थापक सचिव और अंतरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता को रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। दीपक गुप्ता बुधवार को इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गए। दीपक इससे पहले भी अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रेफरी की भूमिका निभा चुके हैं। एसी गुप्ता, चंद्रकुमार जैन, डॉ. सुरेंद्र शर्मा, अनिल अग्रवाल, पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता आदि ने बधाई दी।  

वॉलीबाल प्रतियोगिता सात अक्तूबर को होगी  
जिला स्तरीय अंतर विद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सात अक्तूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इच्छुक टीमें डॉ. आंबेडकर स्टेडियम में सात अक्तूबर की सुबह नौ बजे तक अपनी एंट्री करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए डॉ. एके गुप्ता, मुस्तकीम अंसारी और लाल धर्मेंद्र प्रताप से संपर्क कर सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed