{"_id":"5bb39294867a557fed5ea212","slug":"uttarakhand-cricketer-ayush-badoni-play-awesome-in-afg-vs-ind-under-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में चमके उत्तराखंड के आयुष, शानदार पारी खेल बन गए सबके चहेते","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की जीत में चमके उत्तराखंड के आयुष, शानदार पारी खेल बन गए सबके चहेते
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 03 Oct 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
आयुष बडोनी
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत की जीत में उत्तराखंड के आयुष बड़ोनी ने अपनी चमक बिखेरी। आयुष ने पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए शानदार अर्द्धशतक जमाया और बाद में गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी चटकाया। भारतीय अंडर-19 टीम ने 51 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को एशिया यूथ अंडर-19 कप में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वाई जयसवाल ने 92 और मूलत: सिलोर, टिहरी गढ़वाल निवासी आयुष ने 65 रनों की पारी खेली। टीम में शामिल एक अन्य उत्तराखंडी क्रिकेटर अनुज रावत खाता भी नहीं खोल सके। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई व कईस अहमद ने तीन-तीन और आबिद मोहम्मदी ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जवाब में खेलने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 45.4 ओवर में 170 रनों पर ढेर हो गई। रियाज हुसैन ने 47, रहमनुल्लाह गुरबाज ने 37, बशीर खान ने 29 और सुलीमान अरबाजी ने 15 रन बनाए। भारत के लिए एसए देसाई ने चार, हर्ष त्यागी ने तीन, समीर चौधरी ने दो और आयुष बड़ोनी ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन