{"_id":"6049192638158619302b81ee","slug":"trial-for-national-track-cycling-championship-on-14-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 मार्च को","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
कानपुर: नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 14 मार्च को
Thu, 11 Mar 2021 12:40 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेलंगाना में 27 से 31 मार्च के बीच होने वाली नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह ट्रायल 14 मार्च को होना है। इसके तहत उन्नाव में मराला चौराहा से 3.1 किलोमीटर साइकिल चलानी है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीम में चयन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव आरके तिवारी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल नंबर 9450935050 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।
अमर क्लब, एवरो क्लब ने जीते मैच
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग के तहत रामकली मैदान पर हुए मैच में अमर क्लब की टीम ने 40 ओवर में सात विकेट खोकर 217 रन बनाए। सुपीरियर स्प्रिट एकेडमी की टीम 33.5 ओवर में 147 रन पर ही ढेर हो गई। सप्रू मैदान पर वाईएमसीए की टीम 39.4 ओवर में 185 रन पर सिमट गई। एवरो क्लब की टीम ने 32.2 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया।
फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल 15 को
जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से 20 व 21 मार्च को ग्रीनपार्क में दो दिवसीय जेएनटी अंडर 14 फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। इसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 15 मार्च को ग्रीनपार्क में शाम तीन बजे से होगा। जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनित कर टीमें बनाई जाएंगी। सभी खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ दो फोटो लेकर ग्रीनपार्क में सुनील कुमार व राज कुमार से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।