{"_id":"5e08975d8ebc3e87ed670225","slug":"state-level-kabaddi-championship-trial-in-chamba-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की लड़कियां दिखाएंगी दम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा की लड़कियां दिखाएंगी दम
Sun, 29 Dec 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश स्तर पर होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार चंबा से लड़कियों की टीम भाग लेगी। लड़कियों की टीम चयनित करने के लिए रविवार को पुलिस मैदान बारगाह में ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें बीस लड़कियों ने भाग लिया। इनमें से दस लड़कियों का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन
लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता जनवरी माह में बिलासपुर में होगी। प्रतियोगिता में जाने से पहले लड़कियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ट्रायल देने आईं लड़कियों में काफी उत्साह देखने को मिला। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई लड़कियों में सुरुचिका, रीता देवी, देखणू, मनीषा, रचना, मंजू देवी, कबू कुमारी, पूजा शर्मा, यामिनी व कविता के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी तरह लड़कों की टीम का भी ट्रायल लिया गया। क्योंकि जनवरी माह में लड़कों की भी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का स्थान अभी तक तय नहीं हुआ है। इसमें तीस लड़कों ने भाग लिया। ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी, अमित कुमार, अनिल, पम्मी, अरवाज, मुकेश, विजय, अक्षय, इकबाल व रोहित के नाम शामिल रहे। ट्रायल सरकारी स्कूलों में तैनात शारीरिक शिक्षकों ने लिया।
विज्ञापन